*अभिनेत्री दिशा पटानी और खुशबू के पिता जगदीश पटानी के बरेली में घर पर हुई गोलीबारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*अभिनेत्री दिशा पटानी और खुशबू के पिता जगदीश पटानी के बरेली में घर पर हुई गोलीबारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अभिनेत्री दिशा पटानी और खुशबू के पिता जगदीश पटानी के बरेली में घर पर हुई गोलीबारी । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का पूरा परिवार बरेली स्थित उनके घर पर हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद डरा हुआ है। 12 सितंबर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया हालाँकि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। खबरों के मुताबिक दिशा की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पटानी पर संत प्रेमानंदजी महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान करने का आरोप है। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इस घटना की ज़िम्मेदारी ली है। दिशा के पिता ने अपनी आँखों देखी घटना बताई। दिशा पटानी और खुशबू के पिता जगदीश पटानी ने अपने घर पर हुई गोलीबारी की घटना को चश्मदीद गवाह बताते हुए अपनी बेटी पर लगे आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि जब उनके घर पर गोलीबारी हुई तब वे घर पर ही थे। उन्होंने कहा कि दो अज्ञात व्यक्ति आए और उस समय मेरे कुत...