*अभिनेत्री दिशा पटानी और खुशबू के पिता जगदीश पटानी के बरेली में घर पर हुई गोलीबारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*अभिनेत्री दिशा पटानी और खुशबू के पिता जगदीश पटानी के बरेली में घर पर हुई गोलीबारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अभिनेत्री दिशा पटानी और खुशबू के पिता जगदीश पटानी के बरेली में घर पर हुई गोलीबारी । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का पूरा परिवार बरेली स्थित उनके घर पर हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद डरा हुआ है। 12 सितंबर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया हालाँकि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। खबरों के मुताबिक दिशा की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पटानी पर संत प्रेमानंदजी महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान करने का आरोप है। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इस घटना की ज़िम्मेदारी ली है। दिशा के पिता ने अपनी आँखों देखी घटना बताई।

दिशा पटानी और खुशबू के पिता जगदीश पटानी ने अपने घर पर हुई गोलीबारी की घटना को चश्मदीद गवाह बताते हुए अपनी बेटी पर लगे आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि जब उनके घर पर गोलीबारी हुई तब वे घर पर ही थे। उन्होंने कहा कि दो अज्ञात व्यक्ति आए और उस समय मेरे कुत्तों ने मुझे सचेत किया। जब भी कोई अनजान व्यक्ति आता है तो कुत्ते ज़ोर-ज़ोर से भौंकने लगते हैं और इसी वजह से हमें पता चल जाता है कि कुछ गड़बड़ है। अपनी बेटी पर लगे आरोपों और गैंगस्टर के दावे पर उन्होंने क्या कहा?जगदीश पाटनी ने आगे कहा कि जैसे ही मैंने दरवाज़ा खोला और छत पर जाने की कोशिश की तो दो लोग सामने खड़े थे। मैंने उनसे पूछा कि तुम कौन हो? यह कहते हुए उन्होंने मुझ पर बंदूक तान दी थी। मैं तुरंत दीवार के पीछे छिप गया था। मुझे लगता है कि उनके पास एक विदेशी पिस्तौल थी उसमें से 10-12 राउंड फायरिंग की गई। जिसके बाद वे अपनी गाड़ी स्टार्ट करके भाग गए। फिर मैंने पुलिस को सूचना दी। गोदारा गैंग द्वारा घटना की ज़िम्मेदारी लेने पर दिशा के पिता ने कहा कि मैं गैंग के बारे में कुछ नहीं कह सकता।

आजकल मीडिया में कोई भी कुछ भी कर सकता है। पुलिस जब किसी नतीजे पर पहुँचेगी तभी कुछ कहा जा सकता है। पहले भी हमारे बगल से होकर गुज़री थीं गोलियाँ। मीडिया से बातचीत में जगदीश पाटनी ने पुलिस के सहयोग के बारे में कहा कि पुलिस का सहयोग बहुत अच्छा है और उनके सहयोग से ही हम आपके सामने आ पाए हैं। डर तो लगना ही है लेकिन हम कब तक डरते रहेंगे? हमने 35 से 40 साल पुलिस में नौकरी की है। मेरी बेटी सेना से लौटी है इसलिए ये गोलियाँ पहले भी हमारे बगल से होकर गुज़रती थीं और आज भी गुज़र रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि ऐसी घटना दोबारा न हो । ऐसे अपराधियों को ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाएं।
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Young Fox• News Channel•#अभिनेत्री# दिशा पटानी# बरेली#गोलीबारी#आदित्यनाथ#
Comments