*यश की 'टॉक्सिक' ने आलोचनाओं के बीच 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*यश की 'टॉक्सिक' ने आलोचनाओं के बीच 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)यश की पैन-इंडिया गैंगस्टर ड्रामा ''टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स''ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा है। सोशल मीडिया पर भारी आलोचनाओं के बावजूद फिल्म ने चौथे दिन के अंत तक दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 26 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 101 करोड़ रुपये नेट की ऐतिहासिक ओपनिंग की। जिसके साथ ही यह ''केजीएफ चैप्टर 2'',''आरआरआर''और''पुष्पा 2'' जैसी चुनिंदा फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई। चौथे दिन फिल्म ने 24.50 करोड़ रुपये नेट कमाए हालांकि तीसरे दिन की तुलना में यह 9.9 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 190.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 227.50 करोड़ रुपये रही है, जबकि विदेशों में 27.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। चौथे दिन सभी भाषाओं में शो की संख्या 17,612 रही। हिंदी बेल्ट ने फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान दिया। जह...