•22 मई शुक्रवार की खास खबरें•/संकलन स्पर्श देसाई
•22 मई शुक्रवार की खास खबरें•/संकलन स्पर्श देसाई
•देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•
~चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की खाली हो रही 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। सभी सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। सबसे ज्यादा 4-4 सीटों पर आंध्र प्रदेश,कर्नाटक और गुजरात में चुनाव होंगे। जबकि मध्य प्रदेश की 3 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी
~इसके अलावा झारखंड,मणिपुर,मेघालय,अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर भी चुनाव होने वाले हैं।
~गौरतलब है कि बड़े नेताओं की राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो रही है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,दिग्विजय सिंह,शक्तिसिंह गोहिल,दिग्विजय सिंह, नबाम रेबिया,एचडी देवगौड़ा जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन की मृत्यु के बाद से उनकी सीट 4 अगस्त 2025 से खाली है।
~इसके अलावा इस्तीफे की वजह से खाली हुईं दो राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होने जा रहा है। पहली महाराष्ट्र से सुनेत्रा पवार की खाली सीट और दूसरी सी.. वी. षणमुगम के विधायक बनने के बाद इस्तीफा देने से तमिलनाडु की सीट खाली हुई है।
~चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मतदान में सिर्फ रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दी गई विशेष वायलेट स्केच पेन का इस्तेमाल होगा। चुनाव की निगरानी के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।
~चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक1 जून 2026 को नोटिफिकेशन जारी की जाएगी और नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून 2026 होगी। वहीं 9 जून 2026 तक नामांकन की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 है। मतदान 18 जून 2026 को होगा।
~जानकारी के मुताबिक 18 जून 2026 को शाम 5 बजे वोटों की गिनती होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख 20 जून 2026 तय की गई है।
~सीटें देखें तो आंध्र प्रदेश – 4 सीट,गुजरात – 4 सीट,
कर्नाटक – 4 सीट,राजस्थान – 3 सीट, मध्य प्रदेश – 3 सीट, झारखंड – 2 सीट,अरुणाचल प्रदेश -1 सीट,
मणिपुर – 1 सीट, मेघालय – 1 सीट और मिजोरम – 1 सीट।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने कैबिनेट को 2047 का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा है जिससे आगामी सालों तक विभिन्न सुधार पहलों के जरिए लोगों का जीवन अधिक सुविधानजनक बन सके। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी के सुधारों पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए, ताकि 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक देश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
~तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आज शुक्रवार को एक बार फिर मंत्रिमंडल का विस्तार किया। उन्होंने दो घटक दलों को अपनी सरकार में शामिल किया। जान लें कि TVK सरकार को समर्थन देने वाली 2 छोटी पार्टियां VCK और IUML आज सरकार में शामिल हो गईं हालांकि पहले से ही ये दोनों दल, विजय सरकार को बाहर से समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। जानें इन दोनों पार्टियों के नेता अभी तक मंत्रिमंडल में क्यों शामिल नहीं हो पाए थे।
~बता दें कि बीते गुरुवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही CM विजय ने VCK और IUML से सरकार में शामिल होने की अपील की थी लेकिन दोनों ही पार्टियों ने मंत्री पद के लिए उपयुक्त विधायक का नाम तय करने में देरी कर दी थी। जिसके चलते गुरुवार को कांग्रेस के 2 और TVK के 21 विधायक सहित कुल 23 विधायकों ने ही मंत्री पद की शपथ ली। IUML और VCK, इसमें शामिल नहीं हो पाए थे।
~गौरतलब है कि TVK सरकार को समर्थन देने वाले वामपंथी दलों और बाकी छोटी पार्टियों के दबाव में आकर CM विजय ने विश्वास मत के दौरान क्रॉस वोटिंग कर TVK का समर्थन करने वाले AIADMK के 25 बागी विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी। कहा जा रहा था कि विजय की सरकार में शामिल होने के मकसद से ही AIADMK के सीनियर नेताओं CV षणमुगम, SP वेलूमणी और विजय भास्कर ने पार्टी से बगावत कर 47 में से 25 विधायकों को तोड़ दिया था।
~सूत्रों के अनुसार घटक दलों की समर्थन वापस लेने की धमकी और इन बागी विधायकों के राजनीतिक भविष्य को लेकर कानूनी सलाह के आधार पर CM विजय ने फिलहाल इनसे दूरी बनाए रखना ही उचित समझा। AIADMK ने विश्वास मत के दौरान TVK सरकार के विरोध में वोट डालने का व्हिप जारी किया था लेकिन 25 विधायक व्हिप के खिलाफ चले गए जिससे उन पर अब डिसक्वालिफिकेशन की तलवार लटक रही है।
~TVK सरकार में जगह न मिलने से इन बागी विधायकों की स्थिति दो नावों में एक साथ पैर रखने जैसी है। गुरुवार को ही मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 25 में से 9 विधायकों ने बागियों की अगुवाई करने वाले CV षणमुगम से दूरी बना ली। पार्टी को लगता है कि आने वाले कुछ दिनों में अधिकांश विधायक दोबारा पार्टी में लौट आएंगेहालांकि बगावत करने वाले सीनियर नेताओं के भी तेवर अब ढीले पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले AIADMK महासचिव एडप्पाडी पलनीस्वामी का इस्तीफा मांगने वाले ये नेता अब हार की समीक्षा करने के लिए AIADMK की सर्वोच्च बॉडी जनरल काउंसिल की मीटिंग बुलाने की बात कह रहे हैं।
~हरियाणा के 21 अफसरों को मिला प्रमोशन,HPS अधिकारी से बने IPS; UPSC ने जारी की लिस्ट
~पुलवामा हमले में शामिल आतंकी कमांडर हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली।
~ पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। इस पर एजेयूपी के चेयरमैन और बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर ने पलटवार किया है।
~शंकराचार्य Go-LX पर गाय खरीदेंगे और बेचेंगे। OLX की तर्ज पर नई वेबसाइट का ऐलान, बोले कि गोमाता को कटने नहीं देंगे
~पश्चिम बंगाल के मदरसों में भी अब ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, शुभेंदु सरकार का निर्देश जारी।
~NEET का पेपर लीक ही नहीं हुआ: संसदीय समिति से NTA चीफ।
~पेपर लीक के आरोपों के बीच एनईईटी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए चीफ अभिषेक सिंह गुरुवार को शिक्षा,महिला,बच्चों, युवाओं और खेलों से जुड़ी संसदीय समिति के सामने पेश हुए। बकौल रिपोर्ट्स, एनटीए चीफ ने कहा कि गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं लेकिन पूरा पेपर लीक नहीं हुआ और सिर्फ कुछ प्रश्न लीक हुए थे।
~ CJP तो बना ली लेकिन 'कॉकरोच' चुनाव चिन्ह्न मिलना मुश्किल,जानें चुनाव आयोग के नियम ।
~कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई है। चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को पहले चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सबसे बड़ी चुनौती इसके चुनाव चिन्ह को लेकर है क्योंकि ECI के नियम नए पशु-आधारित प्रतीक की अनुमति नहीं देते।
~UP में फ्यूल और बिजली बचाने का 'मास्टर प्लान': दफ्तरों में AC-लिफ्ट के दुरुपयोग पर सख्ती,अफसरों को कारपूलिंग की सलाह।
~पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहली बार दिल्ली दौरे पर।
~केरल विधानसभा में आज स्पीकर चुनाव।
~ धार भोजशाला में हाई कोर्ट फैसले के बाद पहले शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा।
~संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज सुनवाई।
~ED पश्चिम बंगाल में 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ।
~यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी।
~ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को अहम साझेदार बताया।
~ ईरान और ओमान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर फीस लगाएंगे।
~होंडुरास में दो हमलों में 25 लोगों की मौत ।
~ IPL में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया।
आज 22 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
~आज के बाजार की स्थिति (ताज़ा अपडेट):
~सेंसेक्स (BSE Sensex):लगभग 543 अंक (0.72%) की तेजी के साथ 75,727 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
~निफ्टी (NSE Nifty):लगभग 156 अंक (0.66%) की उछाल के साथ 23,810 के स्तर के आसपास बना हुआ है।
~बैंक निफ्टी (Bank Nifty):इसमें 713 अंकों (1.34%) की मजबूत बढ़त देखी गई है।
•बाजार के मुख्य आकर्षण•
~वैश्विक संकेत:गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में आई तेजी के बाद आज एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में भी कुछ उछाल दर्ज किया गया है।
~प्रमुख शेयर:आईसीआईसीआई बैंक,एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का रुझान है।
~अन्य अपडेट:एलआईसी (LIC) के वित्तीय परिणाम आने के बाद निवेशकों की नज़र इसके शेयरों पर बनी हुई है, जिनका शुद्ध लाभ 23.3% बढ़ा है।
~डिस्क्लेमर:यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा अवश्य करें।
•आज 22 मई 2026 शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में दबाव और मामूली गिरावट का रुख देखा गया है। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुनाफा वसूली और डॉलर की मजबूती के कारण घरेलू वायदा और हाजिर बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव प्रभावित हुए हैं।
• मुख्य बाजार अपडेट देखें तो•
•सोना और चांदी के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम/किलोग्राम):
~सोना (24 कैरेट): देश भर में इसका औसत भाव लगभग ₹1,59,000 - ₹1,60,000 प्रति 10 ग्राम के दायरे में है। वायदा बाजार (MCX) में जून डिलीवरी वाला सोना ₹521 की गिरावट के साथ ₹1,59,085 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता देखा गया।
~चांदी:चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। हाजिर बाजार में इसका भाव लगभग ₹2,74,000 - ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है।
•प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव,प्रति 10 ग्राम•
~चेन्नई: •₹1,60,070
~हैदराबाद: •₹1,59,940।
~मुंबई: •₹1,59,700।
~दिल्ली : • ₹1,59,280।
~कोलकाता: •₹1,59,480।
~नोट: ये कीमतें बाजार के अनुमानित आंकड़े हैं। स्थानीय टैक्स,मेकिंग चार्जेस और ज्वेलर्स के अनुसार कीमतों में अंतर हो सकता है।
•बाजार का विश्लेषण•
~गिरावट का कारण:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों द्वारा पोजीशन कम करने और वैश्विक स्तर पर आई कमजोरी के चलते घरेलू बाजारों पर असर पड़ा है।
~विशेषज्ञों की राय: कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण आने वाले समय में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) बाजार आज शुक्रवार 22 मई 2026 पूरी तरह से सक्रिय है। विदेशी मुद्रा बाजार दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक तरल वित्तीय बाजार है। जो अंतरराष्ट्रीय समय क्षेत्रों के कारण 24 घंटे काम करता है।
•बाजार की मुख्य स्थितियाँ•
~समय: फॉरेक्स बाजार सोमवार से शुक्रवार तक 24 घंटे खुला रहता है। यह रविवार रात (भारतीय समयानुसार) शुरू होता है और शुक्रवार देर रात तक चलता है।
~ भारतीय बाजार का समय:भारत में INR (भारतीय रुपया) से संबंधित करेंसी जोड़ों के लिए ट्रेडिंग का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे IST तक है। इसके अलावा, क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव्स (जैसे EUR-USD, GBP-USD आदि) में ट्रेडिंग शाम 7:30 बजे IST तक की जा सकती है।
~आज की स्थिति देखें तो क्योंकि आज शुक्रवार है। यह ट्रेडिंग सप्ताह का आखिरी दिन है। आज के बाजार में प्रमुख वैश्विक मुद्राओं (जैसे USD, EUR, GBP, JPY) और अन्य करेंसी जोड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है।
•ट्रेडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी•
~वीकेंड:शनिवार और रविवार को फॉरेक्स बाजार पूरी तरह से बंद रहता है।
~लाइव डेटा:अगर आप किसी विशिष्ट करेंसी जोड़े (जैसे USD/INR) की लाइव दर जानना चाहते हैं तो आप 'गूगल फाइनेंस' या किसी विश्वसनीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (जैसे ट्रेडिंगव्यू) पर नवीनतम कोट्स देख सकते हैं, क्योंकि बाजार की कीमतें हर सेकंड बदलती रहती हैं।
~प्रभावित करने वाले कारक: मुद्रा की कीमतों में बदलाव वैश्विक भू-राजनीतिक स्थितियों,केंद्रीय बैंकों की नीतियों (जैसे ब्याज दरें) और आर्थिक डेटा (जैसे महंगाई दर या GDP) के आधार पर होता है।
~सलाह:चूंकि विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग जोखिमों से भरी होती है, इसलिए किसी भी निर्णय से पहले बाजार के तकनीकी चार्ट्स और आर्थिक समाचारों का विश्लेषण करना उचित रहता है।
~बांद्रा अतिक्रमण हटाओ अभियान:मुंबई के बांद्रा में रेलवे भूमि पर चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के दौरान हिंसा और तनाव की स्थिति पैदा हुई। एक मस्जिद गिराए जाने के विरोध में स्थानीय लोग आक्रामक हो गए थे । जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। अब तक 60% अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं।
~किसानों के लिए राहत: महाराष्ट्र सरकार ने 'ऋण माफी योजना'' के तहत किसानों के लिए समयसीमा तय कर दी है। फडणवीस सरकार ने घोषणा की है कि पात्र किसानों को 30 जून से पहले कर्जमाफी का लाभ मिल जाएगा।
~राजनीतिक गलियारे: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है। अजित गुट के 22 विधायकों के शरद पवार के साथ फिर से जुड़ने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। इसके साथ ही, उद्धव ठाकरे के सांसदों की बैठक और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे ने राज्य में किसी बड़े राजनीतिक बदलाव के कयासों को हवा दी है।
~ईडी का एक्शन: महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपी ''भोंदू बाबा'' अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने उसकी अकूत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मुंबई कोर्ट ने उसे कस्टडी में भेज दिया है।
~महंगाई का असर:मुंबई की खाद्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा ''वड़ापाव'' अब महंगा हो गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इसकी कीमत में 5 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
•अन्य महत्वपूर्ण अपडेट•
~न्यायिक फैसला:18 साल पुराने रेलवे भर्ती हिंसा मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज ठाकरे को बरी कर दिया है। कोर्ट ने माना कि उनके खिलाफ पेश किए गए सबूत नाकाफी थे।
~ कांग्रेस की संगठनात्मक नियुक्ति:कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए 69 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें मीरा भाईंदर की कमान राकेश राजपुरोहित को सौंपी गई है।
~मानसून की दस्तक:मौसम विभाग और स्काईमेट के अनुसार अरब सागर में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ गई है। मानसून के आगमन के लिए अगले दो दिन महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।
~ये डेवलपमेंट 22 मई 2026 को महाराष्ट्र के अलग- अलग ज़िलों की टॉप न्यूज़ स्टोरीज़ का ओवरव्यू देते हैं।
•महाराष्ट्र की टॉप न्यूज़•
~ राज्य में कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी से लोग हैरान हैंऔर इसके लिए पेट्रोल पंपों के बाहर कस्टमर्स की लाइनें लग गई हैं। सरकार ने साफ़ किया है कि किसानों को 30 जून से पहले लोन माफ़ कर दिया जाएगा। OBC रिज़र्वेशन पर भी सुप्रीम कोर्ट में एक ज़रूरी बात कही गई।
~मुंबई: मुंबई मेट्रो-3 सर्विस टेक्निकल खराबी की वजह से थोड़ी देर के लिए रुकी थी लेकिन अब खराबी ठीक कर दी गई है और सर्विस फिर से शुरू कर दी गई है। साथ ही बांद्रा के गरीबनगर इलाके में रेलवे के खिलाफ़ कंस्ट्रक्शन कैंपेन चल रहा है।
~ठाणे: ज़िले में खासकर एकनाथ शिंदे के गढ़ में पुलिस अफ़सरों के ट्रांसफर हुए हैं।
~डोंबिवली: इसके साथ डोंबिवली में एक ही दिन में चार गाड़ियों की चोरी की घटना सामने आई है।
~पुणे:म्युनिसिपल कोड ऑफ़ कंडक्ट को लेकर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को भेजे गए लेटर को लेकर चर्चा है।
~नासिक: ज़िला परिषद में हुए बच्चों की मौत के सेशन से हंगामा मच गया है और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
~मराठवाड़ा (औरंगाबाद): खबर आई है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दीपके की बढ़ती पॉपुलैरिटी से उनके माता-पिता में चिंता का माहौल है।
~नागपुर:शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हेडक्वार्टर को रेडिएशन का खतरा होने की जानकारी है।
~नवी मुंबई:मई महीने में औसत से ज़्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है और इस बारे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
~यह खबर 22 मई 2026 को उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। लेटेस्ट जानकारी के लिए लोकल न्यूज़ पढ़ते रहें।
22 मई 2026 को देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया, और ये पिछले ही दिनों लागू किए गए मूल्यों पर स्थिर बनी रहीं। यह स्थिरता तेल कंपनियों द्वारा एक साथ दो बार कीमतें बढ़ाए जाने के बाद आई है।
•यहां कुछ प्रमुख शहरों में प्रति लीटर की दरें देखें तो
•शहर• •पेट्रोल (₹/लीटर)• •डीजल(₹/लीटर)•
~दिल्ली •98.64। • 91.58
~मुंबई। •107.55 • 94.08
~कोलकाता। •109.66 •96.07
~चेन्नई •104.51 •96.13
~बेंगलुरु •107.12 • 95.04
~हैदराबाद। • 111.84। • 99.95
~चंडीगढ़ •98.10 / 98.12। • 86.09
~देश की सबसे महंगी और सस्ती कीमतें देखें तो
हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा (₹111.84/लीटर) बिक रहा है। जबकि डीजल तिरुवनंतपुरम में सबसे महंगा (₹100.60/लीटर) है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल (₹98.10/लीटर) और डीजल (₹86.09/लीटर) दोनों ही सबसे सस्ते मिल रहे हैं।
~सीएनजी की कीमतें (22 मई 2026) देखें तो दिल्ली में सीएनजी ₹77.09/किलो,मुंबई में ₹81/किलो और चेन्नई में ₹91.5/किलो है।
~हालिया बढ़ोतरी का कारण जाने तो मई के महीने में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण ईरान-इज़राइल तनाव के चलते क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतों में तेज उछाल है। भारत अपनी 85-90% क्रूड ऑयल जरूरतें आयात करता है। जिससे यह वैश्विक उथल-पुथल के प्रति संवेदनशील है। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर और 19 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। कृपया ध्यान दें कि यह दरें 22 मई 2026 को प्रकाशित हुई थीं।~ By √•MCP Mumbai•







Comments