*बोलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】वरिष्ठ कन्नड़ अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 वर्ष की आयु में आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। पद्म भूषण से सम्मानित, उन्होंने पाँच भाषाओं में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और बहुभाषी भारतीय सिनेमा की अग्रणी बनीं। उनका अंतिम संस्कार कोडिगेहल्ली में उनके पति के स्मारक के पास किया जाएगा। बी सरोजा देवी एक प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेत्री थीं । जिनका 87 वर्ष की आयु में बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनका करियर छह दशकों से अधिक समय तक फैला रहा। जिसके दौरान उन्होंने कन्नड़,तमिल,तेलुगु, हिंदी और अन्य पांच अलग-अलग भाषाओं में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनका जन्म 7 जनवरी 1938 को बैंगलोर मैसूर राज्य में एक वोक्कालिगा परिवार में हुआ था। उनके पिता भैरप्पा एक पुलिस अधिकारी थे और उनकी माँ रुद्रम्मा एक गृहिणी थीं। सरोजा देवी की पहली फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म "महाकवि कालिदास" थी। जिसने उन्हें पहली बड़ी सफलता भी दिलाई। ...
Comments