Posts

Showing posts from June, 2026

*12 जून को सिनेमाघरों में सिर्फ बॉलीवुड ही नही बल्कि टॉलीवुड,मॉलिवुड,पॉलीवुड और हॉलीवुड की भी कई शानदार फिल्में और दिलचस्प कॉन्टेंट रिलीज हो रहे हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

Image
*12 जून को सिनेमाघरों में सिर्फ बॉलीवुड ही नही बल्कि टॉलीवुड,मॉलिवुड,पॉलीवुड और हॉलीवुड की भी कई शानदार फिल्में और दिलचस्प कॉन्टेंट रिलीज हो रहे हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  इस 12 जून को  बोलीवुड रिलीज होंगी 6 फिल्में। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक कई मूवीज रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जिसके तहत  ~"फ्राइडे" थिएटर रिलीज (Friday Theatre Release) हर सप्ताह में शुक्रवार को कई नई मूवीज सिनेमाघरों में दस्तक देती है। इस वीक में आने वाले फ्राइडे यानी 12 जून को एक या दो नहीं बल्कि छह मूवीज बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इन मूवीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस तरह से अलग-अलग जॉनर की मूवीज को एंजॉय करने का पूरा मौका है। सिनेमा लवर्स के लिए ये वीकेंड काफी मजेदार होने वाला है।  ~फिल्म "गवर्नर" (Governor) बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ''गवर्नर'' 12 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से देश 1991 में आर्थिक संकट से गुजरा और फिर कैसे संभाला गया। फिल्म का बज भी जबरदस्त बज ...

*तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक भारतीराजा का 85 वर्ष की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक भारतीराजा का 85 वर्ष की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक भारतीराजा का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । वे पिछले काफी समय से सांस की तकलीफ और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दु:खद खबर का संक्षिप्त विवरण देखें तो दिग्गज निर्देशक भारतीराजा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण चेन्नई में उनका निधन हो गया। उनका सिनेमा में योगदान देखें तो तमिल सिनेमा में उन्हें 'निर्देशक इमयम' (निर्देशन का स्तंभ) कहा जाता है। उन्होंने फिल्मों में शहरी कहानियों के दौर को बदलकर ग्रामीण परिवेश,मिट्टी और आम लोगों की भावनाओं को बड़े पर्दे पर जीवंत किया। पिछले वर्ष (मार्च 2025) में उनके बेटे और अभिनेता- निर्देशक मनोज भारतीराजा का मात्र 48 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया था। जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा था। उनके निधन पर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत ...

*करिश्मा कपूर की फिल्म 'ब्राउन' का प्रीमियर ZEE5 पर होने जा रहा है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

Image
*करिश्मा कपूर की फिल्म 'ब्राउन' का प्रीमियर ZEE5 पर होने जा रहा है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)करिश्मा कपूर की आगामी वेब सीरीज़ ''ब्राउन''ज़ी5 पर रिलीज़ होगी। जिससे उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। टीज़र में करिश्मा को "रीटा ब्राउन"के रूप में दिखाया गया है। जो कोलकाता में गंभीर अपराधों की जांच करने वाली एक पुलिस अधिकारी हैं और साथ ही व्यक्तिगत संघर्षों का भी सामना कर रही हैं। अभिनय देव द्वारा निर्देशित यह सीरीज़ एक दमदार मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का अनुभव देने का वादा करती है। जिसमें करिश्मा के अभिनय का एक नया पहलू देखने को मिलेगा। दौरान करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा के वेब शो ‘ब्राउन’ के लिए तारीफ़ की है। करिश्मा कपूर की आने वाली ZEE5 वेब सीरीज़ “ब्राउन”का पहला टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीज़र के लाइव होने के कुछ ही समय बाद करीना कपूर खान ने इसे इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया और लिखा, “OG (❤️ 🔥) को देखने का इंतज़ार है।”सीरीज का शीर्षक "ब्राउन"  हैं । इसमें मुख्य भूमिका में करिश्मा कपूर "रीटा ब्राउन"के रूप में दिखाई देंग...

*पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर का मुंबई में निधन,857 हिंदी गानों से बनाई थी अमिट पहचान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

Image
*पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर का मुंबई में निधन,857 हिंदी गानों से बनाई थी अमिट पहचान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)सुर कोकिला और पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन की इस दु:खद व महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। फिल्म "ब्रह्मचारी" के "आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे की..." गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल में मुंबई में निधन हुआ। बोलीवुड की दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म "ब्रह्मचारी" के''आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे''और दूसरे गानों''न न करते प्यार तुम्हीं से''और''तुमने पुकारा और हम चले आए''जैसे कई यादगार हिंदी गाने गाए थे। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें सरकार ने "पद्म भूषण" से सम्मानित किया गया था। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण हुआ उनका निधन। बॉलीवुड की दिग्गज पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर का संगीत जगत में योगदान अतुलनीय रहा है। हाल ही में 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो ...