√•'ट्रीटमेंट मिलता तो बच जाता, अब हिम्मत हार चुका हूं...जल्द जन्म लूंगा' फेसबुक पर लिखने के बाद चल बसे एक्टर राहुल वोहरा/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•'ट्रीटमेंट मिलता तो बच जाता, अब हिम्मत हार चुका हूं...जल्द जन्म लूंगा' फेसबुक पर लिखने के बाद चल बसे एक्टर राहुल वोहरा/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
फिल्म एक्टर राहुल वोहरा कोरोना वायरस के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए हैं । वे लंबे समय से कोरोना से जूझ रहे थे । उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म "अनफ्रीडम" में देखा गया था । एक्टर ने निधन से कुछ घंटे पहले लोगों से मदद की अपील की थी । उन्होंने फेसबुक के जरिए लोगों से मदद की गुहार लगाई थी । थिएटर डायरेक्टर और प्ले राइटर अरविंद गौर ने राहुल के निधन की पुष्टि की है । उन्होंने फेसबुक पर राहुल के निधन के बारे में जानकारी दी थी ।

निधन से कुछ घंटे पहले राहुल ने लिखा था, मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता, तो मैं भी बच जाता । तुम्हारा राहुल वोहरा. उन्होंने एक पेशेंट के तौर पर अपनी डिटेल्स पोस्ट की हैं । वे पोस्ट में आगे लिखते हैं, जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा । अब हिम्मत हार चुका हूं ।

डायरेक्टर अरविंद गौर ने राहुल के निधन पर दुख जताया है । अरविंद लिखते हैं, राहुल वोहरा नहीं रहा, मेरा होनहार कलाकार अब इस दुनिया में नहीं है । कल की ही बात है जब उसने मुझे बताया था कि उसकी जिंदगी बचाई जा सकती थी, अगर उसे बेहतर इलाज मिल जाता. उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में शिफ्ट किया गया था, लेकिन हम उसे बचा नहीं सके । प्लीज, हमें माफ कर देना राहुल, हम तुम्हारे अपराधी हैं । आखिरी नमन । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Young Fox•News Channel•

Comments

Popular posts from this blog

*भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की,पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये की कमाई की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*यश की 'टॉक्सिक' ने आलोचनाओं के बीच 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*बोलीवुड फिल्म'काला हिरण' के मेकर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट के टीज़र हटाने के आदेश के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई