*Filmi....कान फिल्म महोत्सव ने 78वें संस्करण के आधिकारिक चयन की घोषणा की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*Filmi....कान फिल्म महोत्सव ने 78वें संस्करण के आधिकारिक चयन की घोषणा की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


कान फिल्म फेस्टिवल ने 13 से 24 मई 2025 तक होने वाले 78वें संस्करण के लिए अपने आधिकारिक चयन की घोषणा कर दी है। निर्देशक नीरज घायवान की फिल्म "होमबाउंड" भारतीय सिनेमा की वैश्विक उपस्थिति को उजागर करने वाले अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में प्रतिस्पर्धा करेगी। मुख्य प्रतियोगिता में प्रसिद्ध निर्देशकों और उभरती प्रतिभाओं की 19 फिल्में शामिल हैं।
अपनी सफल पहली फिल्म "मसान" को कान फिल्म फेस्टिवल के अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन के लिए चुने जाने के दस साल बाद भारतीय फिल्म निर्माता नीरज घायवान की दूसरी फीचर फिल्म "होमबाउंड" का प्रीमियर 2025 के फेस्टिवल में इसी श्रेणी में होने वाला है। अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन उभरती हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए समर्पित है। जिससे फिल्म निर्माताओं की पहली और दूसरी फिल्मों को अधिक पहचान मिलती है। "होमबाउंड" के साथ कई अन्य फिल्में इसी श्रेणी में शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। जिसमें स्कारलेट जोहानसन की निर्देशन में बनी पहली फिल्म "एलेनोर द ग्रेट", ह्यूबर्ट चारुएल की "मेटियर्स" और हैरिस डिकिंसन की "अर्चिन" शामिल हैं। मुख्य प्रतियोगिता की अध्यक्षता फ्रांसीसी अभिनेता जूलियट बिनोचे करेंगी । जबकि प्रीमियर के लिए निर्धारित फिल्मों की सूची की घोषणा गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को की गई। यह फेस्टिवल 13 मई से 24 मई 2025 तक चलेगा।◆ Filmi by √•Young Fox News•

Comments

Popular posts from this blog

*बोलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रजनीकांत की -कुली- को मिला A सर्टिफिकेट, लोकेश कनगराज ने ज़बरदस्त एक्शन का वादा किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*Filmi...बोलीवुड के मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया, बोलीवुड में सन्नाटा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई