*Filmi...निधन..बोलीवुड के जानेमाने कलाकार मनोज कुमार का निधन,बोलीवुड में छाया सन्नाटा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 *Filmi...निधन..बोलीवुड के जानेमाने कलाकार मनोज कुमार का निधन,बोलीवुड में छाया सन्नाटा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


बोलीवुड में पिछले तीन दशक में  बहुत सारी सुपरहिट फिल्में देने वाले वरिष्ठ अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया। अब इस दुनिया में नहीं रहे। "भारत कुमार" के नाम से प्रख्यात मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया । वह पिछले दिनों से मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। मनोज कुमार का जन्म 1937 में अबोटाबाद ( ब्रिटिश राज का भारत,अब पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत) में हुआ था। हम जिन्हें मनोज कुमार के नाम से जानते हैं। उनका असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। ये नाम ही आगे चलकर भारत देशभक्ति की पहचान बन गया। मनोज कुमारकी केरियर का प्रारंभ  साल 1957 में आई फिल्म ‘'फैशन'’ से हुआ था। साल 1960 में आई फिल्म ‘'कांच की गुड़िया'’ में बतौर लीड एक्टर उन्हें मौका मिला था। जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद कुमार ने ‘'उपकार’', '‘पत्थर के सनम’', ‘'रोटी कपड़ा और मकान'’,"बेईमान"'‘संन्यासी’' और '‘क्रांति'’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। उनकी फिल्मों में एक खास बात  रहती थी और वह थी देशभक्ति। उनके किरदारों का नाम अक्सर ‘'भारत’' होता था और यहीं से उन्हें नया नाम मिला ‘'भारत कुमार'’। वह भारत कुमार से जाने जाते थे। मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म "उपकार" के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म,बेस्ट डिरेक्टर,बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते थे। साल 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। साल 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। मनोज कुमार के निधन से बोलीवुड को एक बड़ा झटका लगा है। उन्होंने जब तक बड़े पर्दे पर काम किया, तब तक उन्हें जनता के दिलों पर राज किया है। उनका निधन वाकई एक बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनकी फिल्मों का असर हमेशा दर्शकों पर रहा है।  सुत्रों के मुताबिक मनोज कुमार का निधन शुक्रवार 4 अप्रैल की सुबह हुआ है। उन्हें हार्ट से रिलेटेड कॉम्प्लीकेशंस की वजह से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के मुताबिक निधन का दूसरा कारण डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस है।◆Filmi by √•Young Fox News•【Photos Courtesy Google】



Comments

Popular posts from this blog

*बोलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रजनीकांत की -कुली- को मिला A सर्टिफिकेट, लोकेश कनगराज ने ज़बरदस्त एक्शन का वादा किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*Filmi...बोलीवुड के मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया, बोलीवुड में सन्नाटा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई