*बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान की इमारत में दो संदिग्ध लोग घूसे: उसमें एक महिला*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान की इमारत में दो संदिग्ध लोग घूसे: उसमें एक महिला*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/ स्पर्श देसाई】बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान पिछले कई वक़्त से अपनी सुरक्षा को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। अब सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक और खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है । जो सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रही थी। महिला का नाम ईशा छाबड़ा बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक शख्स ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी। सलमान खान सुरक्षा के मामले में हालांकि पुलिस ने इन्हीं दोनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महिला सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। खबर है कि मुंबई पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले 20 मई मंगलवार को सलमान खान की बिल्डिंग में घुसने के आरोप में जितेंद्र कुमार सिंह नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि जितेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। सलमान खान की सुरक्षा में कहा चूक हुई? 21 मई बुधवार को एक महिला को किया गया था गिरफ्तार । महिला सलमान खान के फ्लैट तक पहुंच गई थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 मई मंगलवार को गिरफ्तार किए गए शख्स को सुबह सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिस ने रोका था। पुलिस ने पहले शख्स को जाने के लिए कहा था। जिसके बाद शख्स ने वहां हंगामा किया। उसने अपना फोन जमीन पर फेंक दिया और तोड़ दिया। इसके बाद वह शख्स शाम को बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स की कार में बैठकर वापस लौटा। इस पूरे मामले में आईपीसी की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि सलमान खान को पिछले कुछ दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं। इसी वजह से उनके लिए वाई+ श्रेणी की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है और वह सभी सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा घेरे में रहते हैं। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोई संदिग्ध लोग इमारत में कैसे घुस गए?
सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार कार में छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था । जबकि सलमान के पास Y+ कैटेगरी की सुरक्षा हैं।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Young Fox•News Channel•#सलमान खान# इमारत# घूसपैठ

Comments

Popular posts from this blog

*बोलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रजनीकांत की -कुली- को मिला A सर्टिफिकेट, लोकेश कनगराज ने ज़बरदस्त एक्शन का वादा किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*Filmi...बोलीवुड के मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया, बोलीवुड में सन्नाटा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई