*कर्नाटक में -ठग लाइफ- की रिलीज़ पर रोक: कमल हासन की HC में याचिका,कमल हासन को कोर्ट जाने दें, फिल्म रिलीज नहीं होगी: केएफसीसी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*कर्नाटक में -ठग लाइफ- की रिलीज़ पर रोक: कमल हासन की HC में याचिका,कमल हासन को कोर्ट जाने दें, फिल्म रिलीज नहीं होगी: केएफसीसी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】ऐक्टर कमल हासन ने कर्नाटक में ''ठग लाइफ'' की रिलीज़ पर रोक लगने के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और राज्य में फिल्म की सुचारू रिलीज़ सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा देने का अनुरोध किया है। दरअसल कमल हासन के ''कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है'' कहने पर कर्नाटक में उनकी फिल्म का विरोध हो रहा है। दौरान "कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स" के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने 2 जून सोमवार को कहा कि कमल हासन को कोर्ट जाने दें । उसकी फिल्म रिलीज नहीं होगी। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने सोमवार को कहा कि अभिनेता कमल हासन को अदालत जाने दीजिए लेकिन कर्नाटक में कोई भी सिनेमाघर  "ठग लाइफ'' नहीं दिखाएगा।
वह इस खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि फिल्म के सह-निर्माता राज कमल इंटरनेशनल ने सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पीटीआई वीडियोज से बात करते हुए नरसिम्हालु ने कहा कि उन्हें मीडिया में खबर आने के बाद ही पता चला कि हासन के प्रोडक्शन हाउस ने कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। नरसिम्हालु ने कहा कि हम अपनी कानूनी टीम से भी बात करेंगे। यह सिर्फ़ फ़िल्म उद्योग का मामला नहीं है। यह राज्य और भाषा का मुद्दा बन गया है। हमें इस बारे में सरकार से एक पत्र मिला है इसलिए कन्नड़ समर्थक संगठनों,राजनेताओं और राज्य के लोगों समेत सभी ने माफ़ी की मांग की है। उन्हें अदालत जाने दीजिए। हमने कानून के ख़िलाफ़ कुछ नहीं किया है। यहाँ हमारे कोई भी थिएटर इसे नहीं दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वितरकों ने उन्हें बताया है कि वे मंगलवार 3 जून को हासन से बात करने के बाद किसी निर्णय पर पहुंचेंगे। जो इस समय दुबई में फिल्म के प्रचार के लिए गए हुए हैं। नरसिम्हालु ने कहा कि इसलिए उनसे बात करने के बाद वे हमें अपना निर्णय बताएंगे। हम अदालती संरक्षण के कदम पर भी चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि "दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स" ने भी हासन से संपर्क करने की कोशिश की है। अभिनेता ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर राज्य में फिल्म "ठग लाइफ" की सुचारू रिलीज सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा की मांग की। यह कदम केएफसीसी की उस हालिया घोषणा के जवाब में उठाया गया है। जिसमें उसने कहा था कि वह कर्नाटक में फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति तब तक नहीं देगी । जब तक हासन अपने उस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नड़ तमिल से विकसित हुई है। अभिनेता-राजनेता ने स्पष्ट किया था कि कन्नड़ पर उनकी टिप्पणी प्रेम से कही गई थी और प्रेम कभी माफी नहीं मांगेगा।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Young Fox News•News Channel•#फिल्म# ठगलाइफ# रोक# कर्नाटक#

Comments

Popular posts from this blog

*बोलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रजनीकांत की -कुली- को मिला A सर्टिफिकेट, लोकेश कनगराज ने ज़बरदस्त एक्शन का वादा किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*Filmi...बोलीवुड के मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया, बोलीवुड में सन्नाटा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई