*Filmi...बोलीवुड के मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया, बोलीवुड में सन्नाटा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*Filmi...बोलीवुड के मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया, बोलीवुड में सन्नाटा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
बोलीवुड के मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टुबर बुधवार को निधन हो गया। 68 वर्षीय पंकज कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने इससे जंग लड़ी हालाँकि कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आया और वह काफी बीमार हो गए। उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी। पंकज के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और तमाम सेलेब्स और प्रशंसक अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बोलीवुड में पंकज ने अपने करियर की शुरुआत में फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म ''पूनम" जो साल 1981 थी लेकिन यह बुरी तरह फ्लॉप रही थी। बाद में उन्होंने ''सूखा'', ''मेरा सुहाग'' और अनिल कपूर की ''जीवन एक संघर्ष'' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया हालाँकि साल 1988 में पंकज को बीआर चोपड़ा की ''महाभारत'' से सफलता मिली थी। इस महाकाव्य टीवी धारावाहिक में पंकज ने सूर्यपुत्र कर्ण की भूमिका निभाई थी। जिससे उन्हें पहचान मिली थी। बीआर चोपड़ा की ''महाभारत'' में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में लोक प्रिय हो गए थे। महाभारत के बाद पंकज स्टारडम की ऊँचाइयों पर पहुँच गए थे। दौरान उन्हें सिनेमा और टेलीविजन से बेहतरीन ऑफर मिलने लगे थे। उनकी कुछ बेहतरीन कृतियों में ''सनम बेवफा'', ''सड़क'', ''ज़ी हॉरर शो'', ''चंद्रकांता'', ''सोल्जर'', ''बादशाह'', ''अंदाज़'', ''ससुराल सिमर का'', ''राजा की आएगी बारात'', ''देवों के देव... महादेव'' और ''बढ़ो बहू'' शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार टीवी सीरीज "ध्रुव तारा - समय सदी से परे" में देखा गया था। अभिनेता पंकज धीर के निधन की जानकारी उनके दोस्त व अभिनेता फ़िरोज़ खान ने इंस्टाग्राम पर साझा की। फ़िरोज़ ने इंस्टा स्टोरी पर पंकज धीर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें "अलविदा" कहा है। दौरान बॉलीवुड के चरित्र अभिनेता रज़ा मुराद ने भी पंकज धीर के निधन की पुष्टि की और बताया कि उनका कुछ दिनों से इलाज चल रहा था और कैंसर उनके शरीर के कई हिस्सों में फैल गया था।◆ Filmi by√• Young Fox News●

Comments