*Filmi...बोलीवुड की जानी-मानी व पुराने जमाने की अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर मधुमती का निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*Filmi...बोलीवुड की जानी-मानी व पुराने जमाने की अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर मधुमती का निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

अभिनेता पंकज धीर के निधन से अभी बॉलीवुड सदमे से उभर भी नहीं पाया था कि एक और दु:खद खबर ने पुरी इंडस्ट्री को हिला दिया । इस खबर से बोलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। बोलीवुड की जानी-मानी व पुराने जमाने की अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर मधुमती का निधन हो गया है । वह करीब 87 साल की थीं। मधुमती ने अपने घर में आखिरी सांस ली। इस बात की पुष्टि अभिनेता विंदू दारा सिंह ने अपने सोशल मीडिया X प्लेटफार्म पर पोस्ट के जरिए की हैं। जिससे फैंस और सितारों में गहरा सदमा फैल गया। 15 अक्टूबर बुधवार को दो हस्तियों ने बोलीवुड को गुडबाय कह दिया। आपको बता दें कि मधुमती का जन्म साल 1938 में महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक डांसर के तौर पर की थी। साल 1957 में अपने करियर को शुरू किया था। मधुमती के पिता पेशे से जज थे लेकिन मधुमती का रुझान शुरू से ही डांस और एक्टिंग की तरफ ही था। बोलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की पहली गुरू थी और दिग्गज एक्ट्रेस थी। अभिनेत्री और डांसर मधुमती की कुछ प्रमुख फिल्में इस प्रकार हैं। ग़दर (2001),चरस (1976),
जय ज्वाला (1972), मान जाइये (1972),अन्नदाता (1972), रूप तेरा मस्ताना (1972),इश्क पर ज़ोर नहीं (1970),जवाब (1970),आँखें (1968),टावर हाउस (1968), शिकारी (1968),मुझे जीने दो (1968),झुक गया आसमाँ (1968),मेरे हुज़ूर (1968)सुहाग रात (1968), अनीता (1967), ये रात फिर ना आयेगी (1966), स्मगलर (1966), नींद हमारी ख़्वाब तुम्हारे (1966),चाँद और सूरज (1965) सिकन्दर-ए-आज़म (1965), दूल्हा दुल्हन (1964), ताजमहल (1963),
रज़िया सुल्ताना (1961),रंगोली (1962),बारिश,
सुनहरी नागिन, कोबरा गर्ल,आया तूफ़ान, देवर,पूजा के फूल,तलाश (इसमें वह क्लासिकल डांसर रूपाली के रोल में थीं) चले हैं ससुराल,द गोल्ड मेडल व दूसरी फिल्मों में काम किया है।इसके अलावा उन्होंने कई अन्य हिंदी, मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

◆Filmi by√• Young Fox News•
Comments