*हेमा मालिनी ने किया ‘सोसाइटी अचीवर्स’ के कवर का अनावरण,कवर पर दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी, सेट पर तपती धूप में पत्थर पर नाचने का दर्द और किस्सा याद कर उठी हेमा मालिनी*/ रिपोर्ट अनिल जैन

*हेमा मालिनी ने किया ‘सोसाइटी अचीवर्स’ के कवर का अनावरण,कवर पर दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी, सेट पर तपती धूप में पत्थर पर नाचने का दर्द और किस्सा याद कर उठी हेमा मालिनी*/ रिपोर्ट अनिल जैन 


【मुंबई/रिपोर्ट अनिल जैन】सिनेमा की विरासत, आत्मीय मित्रता और यादों की खुशबू से सजी एक खास दोपहर तब जीवंत हो उठी। जब प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने "सोसाइटी अचीवर्स" मैगज़ीन के नवीनतम अंक का अनावरण किया। इस विशेष अंक के कवर पर भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार रमेश सिप्पी को सम्मानित किया गया है। यह गरिमामय आयोजन हेमा मालिनी के सुसज्जित और सौंदर्यपूर्ण निवास पर आयोजित हुआ। जहाँ भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर की अनगिनत यादें सजीव हो उठीं। रमेश सिप्पी इस अवसर पर अपनी पत्नी,अभिनेत्री किरण जोनेजा के साथ उपस्थित रहे।



इस यादगार शाम में अशोक धमणकर (संस्थापक, मैग्नेट पब्लिशिंग), एंड्रिया कोस्टाबीर (चीफ एडिटर, सोसाइटी अचीवर्स), टीम मैग्नेट की जयश्री धमणकर, मारियो फ़ेरेइरा और रिया सचदेवा साथ ही डॉ.(मानद) अनुषा श्रीनिवासन अय्यर (संस्थापक,नारद पीआर एंड इमेज स्ट्रैटेजिस्ट्स) अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।



अनौपचारिक और स्नेहिल माहौल में बातचीत सहज रूप से बहती रही। स्वादिष्ट जलपान के बीच मित्रता, सम्मान और साझा स्मृतियों का उत्सव मनाया गया।
हमेशा की तरह शालीन और गरिमामयी हेमा मालिनी ने अपने शोले के निर्देशक और वर्षों पुराने मित्र रमेश सिप्पी के साथ जुड़ी यादों को बड़े स्नेह से साझा किया। उन्होंने उस दौर की फ़िल्ममेकिंग में लगने वाले कठोर शारीरिक परिश्रम को याद करते हुए एक दिलचस्प प्रसंग सुनाया कि कैसे उन्हें गर्मियों की शूटिंग के दौरान तपते पत्थरों पर नंगे पाँव नृत्य करना पड़ा था।

उन्होंने मुस्कराते हुए बताया कि मेरी माँ ने मुझे बचाने के लिए चुपचाप चप्पलें पहनाने की कोशिश की थी लेकिन सिप्पी साहब की पैनी नज़र से कुछ भी छुप नहीं सका। उन्होंने तुरंत कहा कि चप्पलें उतारनी होंगी क्योंकि कैमरे में सब दिखता है। हर शॉट के बाद मुझे पैरों की जलन कम करने के लिए गीले तौलिए के साथ बैठना पड़ता था। यह आसान नहीं था लेकिन हमें अपने निर्देशक पर पूरा भरोसा था। शोले को याद करते हुए हेमा मालिनी ने यह भी साझा किया कि रमेश सिप्पी शुरू में उन्हें भूमिका देने को लेकर असमंजस में थे। उन्हें लगा कि शायद किसी प्रमुख स्टार के लिए एक सामूहिक किरदारों वाली फ़िल्म का हिस्सा बनना जोखिम भरा हो सकता है लेकिन मुझे उनकी समझ और कहानी पर विश्वास था। उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपने स्थान के बारे में नहीं सोचा। मैंने सिर्फ़ कहानी को महत्व दिया। रमेश सिप्पी ने उस युग को बड़ी विनम्रता के साथ याद करते हुए कहा कि उस फ़िल्म में हर कलाकार विश्वास के साथ जुड़ा था। हम सब फ़िल्म के लिए काम कर रहे थे। अपने लिए नहीं। इस दौरान धर्मेंद्र को भी विशेष स्नेह के साथ याद किया गया। सिप्पी ने उनके समर्पण का एक अद्भुत किस्सा साझा किया । एक बार वे शूट पर पहुँचने के लिए लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलकर आए। सुबह तड़के पहुँचे। थोड़ी देर आराम किया और बिना किसी शिकायत के कैमरे का सामना किया। इस पर हेमा जी ने भावुक होकर कहा कि वे एक खूबसूरत इंसान हैं । कभी शरारती तो कभी बेहद संवेदनशील और अभिनेता के रूप में तो वे बेमिसाल हैं। उन्होंने शोले के ऐतिहासिक टैंक सीन को भी याद किया और कहा कि वह दृश्य इसलिए अमर है क्योंकि उसमें धर्मेंद्र ने अपने व्यक्तित्व का वास्तविक सार उड़ेल दिया था। भावुक स्वर में उन्होंने जोड़ा कि हरि भाई संजीव कुमार आज होते तो इस कवर को देखकर बेहद खुश होते। बातचीत का रुख धीरे-धीरे वर्तमान सिनेमा की ओर मुड़ा। हेमा मालिनी ने क्लासिक फिल्मों के एआई आधारित पुनर्कल्पनाओं और नई पीढ़ी द्वारा शोले को नए रूप में देखने की संभावना पर विचार साझा किए।
इस पर सिप्पी ने सहजता से कहा कि कुछ फ़िल्में अपने समय की होती हैं। वे उन पलों और लोगों से बनती हैं। जिन्हें दोहराया नहीं जा सकता। मुस्कराते हुए हेमा जी ने उत्तर दिया कि शायद नए किरदारों के साथ नई प्रतिभा के साथ और संभव है कि उसका निर्देशन आप ही करें। यह अनावरण केवल एक मैगज़ीन कवर लॉन्च नहीं था बल्कि यह सिनेमा,विश्वास,रचनात्मक साहस और समय से परे मित्रता का उत्सव बन गया। जैसा कि अशोक धमणकर ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि
यह सिर्फ़ एक कवर का अनावरण नहीं था। यह सिनेमा, दोस्ती और उस जादू को सलाम था। जो तब रचता है जब महान कथाकार एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं।【Photos by √•MCP•】

★ब्यूरो रिपोर्ट अनिल जैन √•Young Fox Filmi•News Channel•
#हेमा_मालिनी #रमेश_सिप्पी #शोले #सोसाइटी_अचीवर्स #बॉलीवुड_विरासत #धर्मेंद्र #क्लासिक_सिनेमा #फिल्म_यादें #शोले_की_यादें #बॉलीवुड_इतिहास #हिंदी_सिनेमा #अभिनेत्री_सांसद #तपती_धूप_में_नृत्य #सिनेमाई_दोस्ती #फिल्म_निर्देशक #मैगज़ीन_कवर #अनावरण_समारोह #युगल_सितारे #अमर_फिल्म #ब्यूरो_रिपोर्ट_अनिल_जैन

Comments

Popular posts from this blog

*भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की,पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये की कमाई की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*बड़ी खबर ...ऑस्कर 2027: एआई अभिनेताओं और लेखकों पर प्रतिबंध,अब केवल मानवीय रचनात्मकता को मिलेगा सम्मान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

*बोलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई