*सलमान-लॉरेंस विवाद और 1998 के शिकार कांड पर बनी फिल्म- काला हिरण-का पोस्टर आउट,इस दिन आएगा टीज़र*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

*सलमान-लॉरेंस विवाद और 1998 के शिकार कांड पर बनी फिल्म- काला हिरण-का पोस्टर आउट,इस दिन आएगा टीज़र*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रहा हाई-प्रोफाइल विवाद पिछले काफी समय से देश-दुनिया की सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस रीयल-लाइफ क्राइम ड्रामा और इसकी मुख्य जड़ यानी साल 1998 के बहुचर्चित ''काले हिरण शिकार मामले'' को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने इस बेहद संवेदनशील और रोमांचक विषय पर आधारित अपनी आगामी फिल्म "काला हिरण"  का पहला आधिकारिक पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है और सिनेमाप्रेमियों के बीच इसे लेकर उत्सुकता चरम पर है। 20 जून को रिलीज होगा फिल्म का पहला लुक और टीज़र । फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि ''काला हिरण'' का पहला लुक और आधिकारिक टीज़र आगामी 20 जून को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। इस टीज़र में दर्शकों को उस घटना की पहली झलक मिलेगी।  जिसने पिछले 28 सालों से भारतीय मनोरंजन जगत और कानून व्यवस्था को हिलाकर रखा हुआ है। फिल्म में जोधपुर के काकानी गांव में हुए शिकार से लेकर कोर्टरूम के हाई-वोल्टेज ड्रामे,सलमान खान की गिरफ्तारी और बिश्नोई समाज के आक्रोश को बेहद करीब से दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की रियल लोकेशंस पर हुई है शूटिंग। 


फिल्म के निर्माता अमित जानी ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि 1998 में जोधपुर के काकानी गांव में सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार के मामले में कोर्टरूम का ड्रामा,जुर्म, थ्रिलर और लॉरेंस बिश्नोई व सलमान खान के बीच की दुश्मनी, इन सभी कड़ियों को एक मुकम्मल सिनेमाई स्क्रीनप्ले में पिरोया गया है। फिल्म की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के संभल,मुरादाबाद और अन्य शहरों की रीयल लोकेशंस पर की गई है। निर्माता ने यह भी साझा किया कि फिल्म में उस दौर को जीवंत किया गया है जब सैफ अली खान,तब्बू,सोनाली बेंद्रे और सतीश शाह जैसे बड़े बॉलीवुड कलाकार शूटिंग के लिए जोधपुर में एक साथ मौजूद थे। फिल्म में उन परिस्थितियों को भी दिखाया जाएगा जिनके तहत सलमान खान की गिरफ्तारी हुई और उन्हें सजा सुनाई गई। आखिर क्यों जानी दुश्मन बने सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई? वह जाने तो 
इस पूरे टकराव की पृष्ठभूमि करीब 28 साल पुरानी है। राजस्थान का बिश्नोई समुदाय प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा के लिए जाना जाता है। वे काले हिरण को अपने आध्यात्मिक गुरु का पवित्र अवतार मानकर उसकी पूजा करते हैं। साल 1998 में फिल्म ''हम साथ साथ हैं'' की शूटिंग के दौरान हुए हिरण शिकार के बाद से ही इस समाज में सलमान खान के खिलाफ गहरा आक्रोश था। इसी धार्मिक और सामाजिक नाराजगी का हवाला देकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को अपने निशाने पर लिया और उन्हें कई बार जान से मारने की सीधी धमकियां दीं। यह दुश्मनी हाल के दिनों में तब और अधिक गंभीर हो गई है । जब 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन दोनों पक्षों के बीच का यह तनाव आज भी जस का तस बना हुआ है। दर्शकों को अब 20 जून का बेसब्री से इंतजार है। जब इस खूनी रंजिश और अदालती लड़ाई की पहली आधिकारिक झलक दुनिया के सामने आएगी। (Photos Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•Digital World•#KalaHiranMovie
#SalmanKhanVsLawrenceBishnoi
#KalaHiranTeaser
#LawrenceBishnoiGang
#SalmanKhanNews#कालाहिरणफिल्म
#लॉरेंसबिश्नोई#सलमानखानविवाद
#AmitJani#CrimeThrillerCinema

Comments

Popular posts from this blog

*भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की,पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये की कमाई की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई,पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*बड़ी खबर ...ऑस्कर 2027: एआई अभिनेताओं और लेखकों पर प्रतिबंध,अब केवल मानवीय रचनात्मकता को मिलेगा सम्मान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई