*3 मई रविवार शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*/ संकलन स्पर्श देसाई
*3 मई रविवार शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*/ संकलन स्पर्श देसाई
~तिरुपति लड्डू विवाद :बिना जांच किए इस्तेमाल हुआ 70 लाख किलो घी;न सप्लायर्स को ब्लैक लिस्ट किया, न खरीद रोकी।
~गयाजी में चलती ट्रेन से उतारकर लड़की से गैंगरेप: चेन पुलिंग की फिर पीड़िता को जबरन उठाकर ले गए 5 बदमाश;10 हिरासत में।
~ हिमाचल प्रदेश के कांगडा में चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, पलटी यात्रियों से भरी गाड़ी।
~दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग,9 की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले;10 से 15 लोग बचाए गए,AC में ब्लास्ट से हुई वारदात।
~1500KM रेंज,आवाज से 10 गुना तेज रफ्तार;भारत ने युद्धपोत किलर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
~तीन मई का दिन पूरी दुनिया में ''विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस'' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य मकसद प्रेस की आजादी और पत्रकारों के अधिकारों की बात करना है लेकिन इस बार इस मौके पर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एक बहुत बड़ा मुद्दा उठा दिया है। भारत में मीडिया की आजादी को लेकर कांग्रेस ने गहरी चिंता जताई है और इसे देश के लोकतंत्र के लिए एक खतरे की घंटी बताया है।
~बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हलचल तेज:दिल्ली में सम्राट चौधरी की अमित शाह समेत कई नेताओं से मीटिंग।
~ बिधाननगर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP-TMC समर्थकों में झड़प,काउंटिंग से पहले बढ़ा तनाव।
~ विनेश फोगाट बोलीं कि बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम,गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा,वहां मेरे साथ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार।
~यूपी: 2 बच्चों का एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू,रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे;सीढ़ी टूटने से 3 नीचे गिरे, एक की मौत।
~चेन्नई में यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला,विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था। पायलट ने तुरंत रोका;आरोपी गिरफ्तार।
~ पुणे में 4 साल की बच्ची से रेप-हत्या,65 साल का आरोपी गिरफ्तार;सैकड़ों लोगों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे जाम किया,4 घंटे तक ठप रही आवाजाही।
हिमाचल प्रदेश:चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक,नूरपुर में सड़क पर पलटी, कई घायल;अस्पताल में भर्ती।
~ट्रम्प की चेतावनी:ईरान ने गलती की तो फिर हमला, उनके 14-पॉइंट प्रस्ताव का रीव्यू कर रहे लेकिन नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा।
~ईरान जंग के 2 महीने, दुनिया में मंदी का संकट,दावा- अमेरिका ने ₹95 लाख करोड़ खर्चे,ईरान में 3,600+ मौतें;चीन-रूस फायदे में रहे।
~शेयर बाजार की चाल कल से सप्ताह में कई फैक्टर्स पर फोकस करेगा। इनमें सबसे अहम है। बीते दिनों कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे की पैनी नजर चुनाव रिजल्ट पर रहेगी। इसके अलावा अमेरिका और ईरान में तनातनी कम नहीं हो रही है। शांति वार्ता के लिए ईरानी प्रस्ताव पर ट्रंप संदेह जता रहे हैं । इसके अलावा क्रूड की कीमतों में तेज इजाफे का डर सता रहा है,और तमाम कंपनियां के तिमाही नतीजे भी बाजार की चाल तय करने वाले साबित होंगे।
~भारत जल्द ही 37,500 करोड़ की कोयला गैसीकरण योजना शुरू कर सकता है। योजना से LNG और यूरिया के आयात पर निर्भरता कम होगी। हर प्रोजेक्ट को अधिकतम 3,000 करोड़ की मदद मिलेगी। आगामी साल 2030 तक 100 मिलियन टन गैसीकरण क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है।
~ पश्चिम बंगाल में 4 मई 2026 को होने वाली मतगणना से पहले सियासी माहौल और गरमा गया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने काउंटिंग प्रोसेस को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि काउंटिंग ड्यूटी में लगे कई अधिकारी अपनी तैनाती से जुड़ी जानकारी बाहर साझा कर रहे हैं। बीजेपी नेता के मुताबिक ये अधिकारी अपने डिपार्टमेंट के ऑर्गेनाइजेशन या एसोसिएशनों को अपनी ड्यूटी की जगह,पद और जिम्मेदारी जैसी जानकारी बता रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि कुछ स्प्रेडशीट और लिस्ट सर्कुलेट हो रही हैं। जिनमें अधिकारी खुद या दबाव में आकर अपनी इलेक्शन ड्यूटी से जुड़ी जानकारी भर रहे हैं। इस जानकारी में काउंटिंग प्रोसेस में उनका रोल भी शामिल है।
~भाजपा ने लगभग 12,000 प्रशिक्षित मतगणना एजेंटों को तैनात करने का फैसला किया है। जो मतगणना प्रक्रिया समाप्त होने और 4 मई को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों से अंतिम परिणाम घोषित होने तक अपने-अपने पदों पर मजबूती से बने रहेंगे। इन एजेंटों के लिए पार्टी ने चार पूड़ी, आलू और लड्डू के पैकेट बनवाए हैं जिससे एजेंट नाराज हैं। उनका कहना हैं कि मछली भात खायेंगे मनोज और अनुराग हम लोगों को आलू की भुजिया। बताया जाता है कि भाजपा ने यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि 2 मई 2021 को मतगणना के दिन जैसी घटना दोबारा न हो। जब तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में परिणाम भारी रूप से बदल जाने के बाद कथित तौर पर कई भाजपा मतगणना एजेंटों को केंद्रों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था।
~उत्तर प्रदेश में पांच दिनों तक यानी कि तीन से सात मई और दिल्ली में तीन से पांच मई तक बारिश,आंधी, बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है।
~छत्तीसगढ़ में कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर एक बड़ा नक्सली हमला सामने आया है।
~डंप बरामदगी ऑपरेशन के दौरान हुए इस IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। आईजी ने इस दु:खद घटना की पुष्टि की है। ब्लास्ट के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
~By √•MCP•
Comments