*जब कृति सेनन की तारीफ में रश्मिका मंदाना के मुंह से निकला 'F-Word', वायरल वीडियो देख फैंस रह गए दंग*/रिपोर्ट अनिल जैन
*जब कृति सेनन की तारीफ में रश्मिका मंदाना के मुंह से निकला 'F-Word', वायरल वीडियो देख फैंस रह गए दंग*/रिपोर्ट अनिल जैन
(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधीं रश्मिका का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगामी फिल्म ''कॉकटेल 2'' के सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान रश्मिका की जुबान कुछ ऐसी फिसली कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। क्या है पूरा मामला?दरअसल फिल्म ''कॉकटेल 2''के प्रमोशनल इवेंट में रश्मिका मंदाना अपनी को-स्टार कृति सेनन की तारीफों के पुल बांध रही थीं। कृति के स्टनिंग लुक को देखकर रश्मिका इतनी एक्साइटेड हो गईं कि उनके मुंह से सरेआम ''F-Word''निकल गया। रश्मिका ने कृति की तरफ देखते हुए कहा कि "कॉकटेल 2 " में कुछ तो बहुत अलग है। तुम फ*** (F***) हॉट लग रही हो! ये तो पूरी दुनिया जानती है कि तुम बहुत ज्यादा हॉट हो फिर अपनी गलती का अहसास होते ही मांगी माफी । अपशब्द मुंह से निकलते ही रश्मिका को तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने शरमाते हुए तुरंत अपना मुंह ढक लिया और मजाकिया अंदाज में मीडिया से कहा कि ओह सॉरी! इसे साइलेंट (बीप) कर देना।
रश्मिका की इस मजेदार गलती को देखकर वहां मौजूद शाहिद कपूर, निर्माता दिनेश विज़न और निर्देशक होमी अडजानिया अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दौरान सोशल मीडिया पर बंटी जनता की राय। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहाँ एक तरफ कुछ फैंस रश्मिका के इस बेबाक और फनी अंदाज को क्यूट बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे पब्लिक प्लेटफॉर्म के लिहाज से थोड़ा आपत्तिजनक मान रहे हैं।आपको बता दें कि रश्मिका,कृति और शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। (Photos Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट अनिल जैन √•Young Fox Filmi News• Digital World•
#RashmikaMandanna #KritiSanon #Cocktail2 #RashmikaMandannaViralVideo #RashmikaOppsMoment #ShahidKapoor #Cocktail2SongLaunch #BollywoodNews #RashmikaVijayDeverakonda #रश्मिकामंदाना #कृतिसेनन #कॉकटेल2 #रश्मिकावायरलवीडियो #बॉलीवुडन्यूज


Comments