*12 जून को सिनेमाघरों में सिर्फ बॉलीवुड ही नही बल्कि टॉलीवुड,मॉलिवुड,पॉलीवुड और हॉलीवुड की भी कई शानदार फिल्में और दिलचस्प कॉन्टेंट रिलीज हो रहे हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

*12 जून को सिनेमाघरों में सिर्फ बॉलीवुड ही नही बल्कि टॉलीवुड,मॉलिवुड,पॉलीवुड और हॉलीवुड की भी कई शानदार फिल्में और दिलचस्प कॉन्टेंट रिलीज हो रहे हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


इस 12 जून को  बोलीवुड रिलीज होंगी 6 फिल्में।
इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक कई मूवीज रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जिसके तहत 


~"फ्राइडे" थिएटर रिलीज (Friday Theatre Release) हर सप्ताह में शुक्रवार को कई नई मूवीज सिनेमाघरों में दस्तक देती है। इस वीक में आने वाले फ्राइडे यानी 12 जून को एक या दो नहीं बल्कि छह मूवीज बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इन मूवीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस तरह से अलग-अलग जॉनर की मूवीज को एंजॉय करने का पूरा मौका है। सिनेमा लवर्स के लिए ये वीकेंड काफी मजेदार होने वाला है। 

~फिल्म "गवर्नर" (Governor)

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ''गवर्नर'' 12 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से देश 1991 में आर्थिक संकट से गुजरा और फिर कैसे संभाला गया। फिल्म का बज भी जबरदस्त बज बना हुआ है।

~फिल्म "भारत भाग्य विधाता" (Bharat Bhhagya Vidhaata)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ''भारत भाग्य विधाता'' 12 जून को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में एक अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने कैसे बहादूरी से सामना किया था।

~फिल्म "मैं वापस आऊंगा"  (Main Vaapas Aaunga)दिलजीत दोसांझ,वेदांग रैना,शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ''मैं वापस आऊंगा'' में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द देखने को मिलेगा। डायरेक्टर इम्तियाज अली की ये फिल्म 12 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

~फिल्म "हॉन्टेड 3डी"  (Haunted 3D)
डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म ''हॉन्टेड 3डी- इकोस ऑफ द पास्ट'' का बेसब्री से इंताजर किया जा रहा है। 12 जून को बड़े पर्दे पर आने वाली ये मूवी साल 2011 में आई फिल्म ''हॉन्टेड 3डी'' का सीक्वल है।

~फिल्म "हीर सारा"  (Heer Sara)
पत्रलेखा और मानवी गागरू की फिल्म ''हीर सारा'' के लिए लोग बेसब्र हो रहे हैं। इस फिल्म में रिश्तों की प्रेम की कहानी को बखूबी दिखाया जाएगा। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

~फिल्म "द नर्मदा स्टोरी"  (The Narmada Story)

फिल्म ''द नर्मदा स्टोरी'' 12 जून को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना के आसपास बुनी गई है। फिल्म ''द नर्मदा स्टोरी'' में रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। दौरान 12 जून को सिनेमाघरों में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड (Telugu),मॉलिवुड (Malayalam),पॉलीवुड (Punjabi)और हॉलीवुड की भी कई शानदार फिल्में और दिलचस्प कॉन्टेंट रिलीज हो रहे हैं। इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस महा-क्लैश में शामिल अन्य बड़ी फिल्मों और रीजनल सिनेमा की लिस्ट नीचे दी गई है।
  
            •टॉलीवुड (Telugu Cinema)•
~ "सिंग गीतम"  (Sing Geetham): यह एक बेहद अनोखी म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म है। जिसे 94 वर्षीय दिग्गज फिल्म मेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी ''कुबेर पुरम'' नाम के एक रहस्यमयी गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां एक अजीब श्राप के कारण लोग बात करने के बजाय सिर्फ गाकर अपनी भावनाएं जता सकते हैं।

  •मॉलिवुड और कॉलीवुड (Malayalam & Tamil)•

~ फिल्म "वरवु (Varavu)" मलयालम सिनेमा की यह मोस्ट-अवेडेट सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म भी 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। जिसे कुछ चुनिंदा जगहों पर तमिल डब के साथ भी रिलीज किया जा रहा है।
 
~"हॉन्टेड 3D"(Haunted 3D: Echoes of the Past): विक्रम भट्ट की यह हॉरर फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी डब होकर साउथ के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

           •पॉलीवुड (Punjabi Cinema)•
 
~"ओए भोले ओए 2"  (Oye Bhole Oye 2) जगजीत संधू के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सीधे-साधे गांव के लड़के ''भोला'' की कहानी है। जो अपनी जमीन और जड़ों से बेहद प्यार करता है। जब एक अमीर कॉर्पोरेट कंपनी उसकी जमीन के बदले बड़ा ऑफर देती है तो कहानी में मजेदार और इमोशनल मोड़ आता है।



            •बॉलीवुड की अन्य हिंदी फिल्में•
 
~"द महाराष्ट्र फाइल्स"  (The Maharashtra Files) यह एक बेहद गंभीर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। जो भ्रष्टाचार,सत्ता के संघर्ष और एक बड़े हाईवे प्रोजेक्ट के पीछे की कड़वी सच्चाई और जमीन अधिग्रहण के मुद्दों को दिखाएगी।

 ~"हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं"  (Hum Angrezon Ke Zamane Ke Jailor Hai) दिग्गज अभिनेता असरानी, मिलिंद गुनाजी और जरीना वहाब स्टारर यह एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर ड्रामा फिल्म है।  जिसमें सस्पेंस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा।

               • हॉलीवुड (Hollywood)•
~ "बैकरूम्स"  (Backrooms / Disclosure Day) अगर आप इंटरनेशनल सिनेमा या साइकोलॉजिकल थ्रिलर के शौकीन हैं तो हॉलीवुड की यह मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म भी इसी शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों (PVR INOX आदि) में रिलीज हो रही है।


~नोट:हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ''स्कैरी मूवी''(Scary Movie)भी पहले 12 जून को ही रिलीज होने वाली थी लेकिन हालिया अपडेट के मुताबिक इसकी भारतीय रिलीज को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। इस वीकेंड दर्शकों के पास हॉरर, देशभक्ति,पॉलिटिकल ड्रामा,कॉमेडी और म्यूजिकल फैंटेसी जैसे हर जॉनर की फिल्में देखने का पूरा मौका है! ~by √•Fox Filmi News- Mumbai•

Comments

Popular posts from this blog

*भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की,पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये की कमाई की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई,पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर का मुंबई में निधन,857 हिंदी गानों से बनाई थी अमिट पहचान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई