*मध्य पूर्व तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान आसमान से रोजाना कमा रहा है 8 लाख डॉलर,जानें कैसे?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मध्य पूर्व तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान आसमान से रोजाना कमा रहा है 8 लाख डॉलर,जानें कैसे?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई) हाल के दिनों में मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान- अमेरिका युद्ध ने वैश्विक उड्डयन मार्गों को बाधित कर दिया है लेकिन इसका एक बड़ा लाभार्थी पाकिस्तान बनकर उभरा है। रणनीतिक स्थिति का लाभ उठाते हुए पाकिस्तान के आसमान से गुजरने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। जिससे देश को प्रतिदिन लगभग 800,000 डॉलर की आमदनी हो रही है। सूत्रों के अनुसार ईरान पर हमलों के बाद ईरान,इराक और खाड़ी देशों के कुछ हिस्सों का हवाई क्षेत्र बंद हो गया है। इससे यूरोप और एशिया के बीच उड़ान भरने वाली एयरलाइनों को अपने रूट बदलने पड़े हैं और उन्होंने सबसे सुरक्षित और खुले रास्ते के रूप में पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र को चुना जाता है। नतीजतन रोजाना पाकिस्तान के आसमान से गुजरने वाली उड़ानों की संख्या सामान्य 550-600 के मुकाबले 15% बढ़कर 700 से अधिक हो गई है।
कमाई का गणित के मद्देनजर देखें तो पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी (PCAA) हर उड़ान से ओवरफ्लाइट शुल्क (नेविगेशन और हवाई क्षेत्र उपयोग शुल्क) वसूलती है। यह शुल्क विमान के अधिकतम टेकऑफ वजन (MTOW) के हिसाब से 0.44 से 1.30 डॉलर प्रति किलोमीटर तक होता है। उदाहरण के लिए एक बोइंग 737 विमान पर लगभग 580 डॉलर का शुल्क लगता है। इस बढ़ोतरी से PCAA की दैनिक आय में 150,000 डॉलर की अतिरिक्त वृद्धि हुई है हालांकि यह तस्वीर का सिर्फ एक पहलू है। जहां ओवरफ्लाइट शुल्क से पाकिस्तान को फायदा हो रहा है। वहीं युद्ध ने पाकिस्तानी विमानन उद्योग को भारी नुकसान भी पहुंचाया है। मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) सहित स्थानीय एयरलाइनों की लगभग 350 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि इससे पाकिस्तान के विमानन क्षेत्र को 72 मिलियन डॉलर (लगभग 20 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है। रद्द उड़ानों के अलावा लंबे रूट, बढ़ती जेट ईंधन की कीमतें और युद्ध जोखिम बीमा ने भी एयरलाइनों की लागत बढ़ा दी है। मध्य पूर्व का संकट पाकिस्तान के लिए वरदान और अभिशाप दोनों साबित हो रहा है। एक तरफ ओवरफ्लाइट शुल्क से दैनिक राजस्व बढ़ा है तो वहीं युद्ध ने उसके अपने विमानन उद्योग को करोड़ों डॉलर का नुकसान पहुंचाया है फिर भी यह स्थिति पाकिस्तान की सामरिक भौगोलिक स्थिति को रेखांकित करती है। जो वैश्विक संकट के बीच भी देश के लिए आर्थिक अवसर पैदा कर सकती है।(Photos Courtesy Social media and AI)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #PakistanAirspace #OverflightCharges #MiddleEastCrisis #IranUSWar #AviationRevenue #PAKvsIRAN #GlobalAviation #PakistanEconomy #AirRouteDiversion #PCAA #PIA #Geopolitics #AviationNews #BreakingNews #DailyRevenue






Comments