*फिल्म 'रामायणम् 'ट्रेलर रिलीज़:रणबीर कपूर के राम और यश के रावण की ताकत का मुकाबला,भगवान विष्णु की भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*फिल्म 'रामायणम् 'ट्रेलर रिलीज़:रणबीर कपूर के राम और यश के रावण की ताकत का मुकाबला,भगवान विष्णु की भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी महाकाव्य फिल्म ''रामायणम्'' का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4:15 बजे) पर रिलीज़ हो गया है। 4 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया दी है लेकिन इसके भव्य दृश्यों, प्रभावशाली कलाकारों और अत्याधुनिक VFX ने सभी का ध्यान खींचा है। ट्रेलर में रणबीर कपूर (Lord Ram), यश (Ravana) और साईं पल्लवी (Sita) के अलावा कई अन्य प्रमुख कलाकारों की झलक दिखी है। सोशल मीडिया पर फिल्म में भगवान विष्णु की भूमिका कौन निभा रहा है?इसको लेकर कई तरह की थ्योरीज़ चल रही हैं और दर्शक इस रहस्य को जानने के लिए उत्सुक हैं। ट्रेलर की वैश्विक रणनीति और रिलीज़ टाइमिंग को सटीक तरीके प्रयोग में लाया गया था। ट्रेलर मूल रूप से 24 जुलाई को रिलीज़ होना था लेकिन इसे टालकर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त पर जारी किया गया। इस टाइमिंग के पीछे धार्मिक प्रतीकवाद के साथ-साथ एक चतुर वैश्विक मार्केटिंग रणनीति भी थी। भारत में सुबह 4:15 बजे का समय अमेरिका में प्राइम टाइम था। जिससे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके।
निर्माता नमित मल्होत्रा का लक्ष्य सिर्फ भारतीय बाजार नहीं बल्कि पूरी दुनिया है। ट्रेलर को हॉलीवुड फिल्म ''Spider-Man: Brand New Day'' के साथ सिनेमाघरों में भी अटैच किया गया था। 1600 करोड़ की महागाथा को लेकर''रामायणम्''भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म फ्रेंचाइज़ी बन गई है। दोनों भागों का कुल बजट लगभग ₹1600 करोड़ है। पहले भाग पर ₹900 करोड़ और दूसरे पर ₹700 करोड़ खर्च होंगे। पहले भाग में बनाए गए सेट,कॉस्ट्यूम और डिजिटल एसेट्स को दूसरे भाग में दोबारा उपयोग किया जाएगा। जिससे लागत अनुकूलित हो सकेगी। फिल्म के VFX का काम 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG स्टूडियो कर रहा है, जिसने ''Dune'' और ''Interstellar''जैसी फिल्मों पर काम किया है।
संगीत एआर रहमान और हांस जिमर का सहयोग है। भगवान विष्णु के किरदार को लेकर कन्फ्यूजन के मद्देनजर ट्रेलर में भगवान विष्णु की एक झलक दिखाई गई है। जो यह बताती है कि जब-जब सृष्टि पर संकट आता है, भगवान विष्णु अवतार लेकर उसकी रक्षा करते हैं। सवाल यह है कि इस किरदार को कौन निभा रहा है?रणबीर कपूर ने पुष्टि की है कि वह फिल्म में दोहरी भूमिका निभाएंगे । राम और परशुराम। चूंकि राम और परशुराम दोनों भगवान विष्णु के अवतार हैं इसलिए संभावना है कि रणबीर ही भगवान विष्णु की भूमिका भी निभा सकते हैं हालांकि यूजर्स के बीच अभी भी कन्फ्यूजन है। सोशल मीडिया पर सौरभ राज जैन और महेश बाबू के नाम भी चर्चा में हैं।
दर्शकों की उत्सुकता इस बात पर है कि आखिर भगवान विष्णु की भूमिका कौन निभा रहा है?प्रमुख कलाकार और उनकी भूमिकाएँ जाने तो पुष्टि की गई कास्ट देखें तो रणबीर कपूर (Lord Ram) शांत,गंभीर और प्रभावी अंदाज में नजर आए। वह परशुराम की भूमिका भी निभाएंगे। जबकि यश (Ravana) अपनी दमदार उपस्थिति से राम पर भारी पड़ते दिखे। साईं पल्लवी (Sita) पहली बार सीता के रूप में दिखीं, उनकी सादगी और गरिमा ने प्रभावित किया। सनी देओल (Hanuman) पहले भाग में केवल 15 मिनट का विस्तारित कैमियो रोल है। जबकि दूसरे भाग में मुख्य भूमिका लंका दहन और संजीवनी बूटी लाने जैसे दृश्य में दिखेंगे। रवि दुबे (Lakshman)। अरुण गोविल (Maharaj Dashrath) पहले रामानंद सागर की ''रामायण'' में राम बन चुके हैं। लारा दत्ता (Kaikeyi) रकुल प्रीत सिंह (Shurpanakha)। शोभना (कैकयी की माँ कैकसी)। कुणाल कपूर (देवराज इंद्र) और अजिंक्य देव (महर्षि विश्वामित्र) की भूमिका में नजर आएंगे।
दौरान''प्रथम संकल्प''समारोह के हिसाब से ट्रेलर रिलीज़ से पहले निर्माताओं ने दिल्ली में''प्रथम संकल्प''नामक एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक था। इस समारोह में नितेश तिवारी,नमित मल्होत्रा और मुख्य कलाकारों के अलावा सनी देओल ने भी आश्चर्यजनक उपस्थिति दर्ज कराई। इस फिल्म की रिलीज़ के मद्देनजर''रामायणम्''दो भागों में रिलीज़ होगी। पहला भाग दीपावली 2026 (5 नवंबर) को और दूसरा भाग दीपावली 2027 को IMAX सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा। उद्योग के विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह फिल्म दुनियाभर में ₹2000 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है, जो''बाहुबली 2''(₹1788 करोड़) के रिकॉर्ड को पार कर जाएगा।(Photos Courtesy Social media and AI)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Fox Filmi News• Digital World•
ट्रैलर देखने के लिए लिंक खोलें:
https://youtu.be/lNaSdnz2I8g?si=WOTYzeahjcChRUr3
Ramayanam trailer, Ranbir Kapoor Lord Ram, Yash Ravana, Sai Pallavi Sita, Nitesh Tiwari Ramayanam, Ramayanam cast, Lord Vishnu role in Ramayanam, Ramayanam release date, Ramayanam trailer reaction, Ramayanam Hindi movie, Sunny Deol Hanuman, Ramayanam budget 1600 crore #RamayanamTrailer #RanbirKapoor #Yash #SaiPallavi #NiteshTiwari #LordRam #Ravana #Sita #SunnyDeol #Diwali2026 #IndianCinema #MythologicalFilm #Ramayan #VishnuAvatar #Bollywood #EpicFilm







Comments