*19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने 52 प्रतियोगियों को हराकर जयपुर में जीता ताज,केरल को मिला पहला मिस यूनिवर्स इंडिया खिताब*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने 52 प्रतियोगियों को हराकर जयपुर में जीता ताज,केरल को मिला पहला मिस यूनिवर्स इंडिया खिताब*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)केरल की बेटी काज़िया लिज़ मेजो ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब। अब प्यूर्टो रिको में दिखाएंगी दम। रविवार को जयपुर के ज़ी स्टूडियो में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। जब केरल की 19 वर्षीय काज़िया लिज़ मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज पहनाया गया। इस बेहद प्रतिष्ठित मुकाबले में उन्होंने देशभर से आई 52 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ा और यह खिताब जीता। कौन हैं काज़िया लिज़ मेजो? वह देखें तो केरल के मावेलीक्कारा की रहने वाली काज़िया एक कानून की छात्रा हैं और इन दिनों बेंगलुरु में पढ़ाई कर रही हैं। उनका बचपन अबू धाबी में बीता। जहां उन्होंने एमिरेट्स नेशनल स्कूल,सेंट जोसेफ स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल में पढ़ाई की। सिर्फ 19 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। काज़िया ने साल 2024 में 17 साल की उम्र में "मिस टीन दिवा"का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2025 में "मिस टीन इंटरनेशनल"में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और फर्स्ट रनर-अप रहीं। इस साल उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब भी जीता था और अब राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है सिर्फ खूबसूरती ही नहीं,कई प्रतिभाओं की धनी हैं काज़िया। काज़िया सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा ही नहीं हैं बल्कि कई प्रतिभाओं की धनी हैं। उन्होंने 12 साल तक शास्त्रीय नृत्य की ट्रेनिंग ली है। वह एक अच्छी गायिका भी हैं और ड्रम और वायलिन बजाती हैं। साल 2020 में आई मलयालम फिल्म ''शायलॉक''में उन्होंने अपने अभिनय का भी जौहर दिखाया था। काज़िया की जीत के पीछे के जज्बें के मद्देनजर अपनी इस बड़ी जीत पर काज़िया ने कहा कि मैं दुनिया की सबसे ऊपर महसूस कर रही हूं। यह एक आइकॉनिक पल है और वह पल जिसके लिए मैंने तीन साल से ज़्यादा समय से काम किया है। मुझे बहुत खुशी है कि मुझे यह क्राउन अपने केरल में घर लाने का मौका मिला । उन्होंने आगे कहा कि सबसे मुश्किल संघर्ष जिसका आप सामना करते हैं। वह हमेशा आपके अंदर ही होता है। यह मानना कि आप जितना सोचते हैं। उससे कहीं ज़्यादा कीमती हैं। सिर्फ 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स इंडिया जैसे बड़े स्टेज पर पहुँचना बहुत हिम्मत की बात है और मैं इससे उबर पाई। जाने-माने हस्तियों ने की काज़िया की जीत को सराहा। इस ग्रैंड फिनाले के जजिंग पैनल में कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन,पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली,मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा और एनवायरनमेंटलिस्ट प्रज्ञा कपूर ने इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपविजेता रहीं ये प्रतिभागी स्पर्धक इस प्रतियोगिता में मीस वैष्णवी गणेश (जो तमिलनाडु से बिलोंग करती हैं) फर्स्ट रनर-अप रहीं और उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 का खिताब भी मिला। जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकंड रनर-अप,तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनर-अप और अनुभा वशिष्ठ चौधरी को चौथा रनर-अप घोषित किया गया। अब प्यूर्टो रिको में दिखाएंगी दम । उसके हौसले बुलंद हैं। काज़िया अब नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका सपना है कि वह भारत के लिए "मिस यूनिवर्स"  का खिताब जीतें और पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करें। केरल की बेटी काज़िया लिज़ मेजो यानि मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता की कहानी देखें तो 19 साल की काज़िया लिज़ मेजो ने जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह यह खिताब जीतने वाली पहली केरलवासी बनी हैं। कौन हैं काज़िया लिज़ मेजो? वह जाने तो उसका प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि के मद्देनजर उनका जन्म 2007 में केरल के मावेलीक्कारा, आलप्पुझा में हुआ था। उनका पालन-पोषण अबू धाबी, यूएई में हुआ है। उनकी शिक्षा एमिरेट्स नेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल में पढ़ाई की है। वर्तमान में बेंगलुरु में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। उनके माता-पिता के नाम क्रमशः मेजो अब्राहम और सुजा मेजो है। काजिया प्रतिभाओं की धनी हैं। काज़िया सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा ही नहीं बल्कि कई प्रतिभाओं की धनी हैं। उसने शास्त्रीय नृत्य शिखा हैं। 12 सालों तक प्रशिक्षण लिया है। उनकी रुचि संगीत में भी है। गायिका हैं और ड्रम तथा वायलिन बजाती हैं।अभिनय में भी उसको दिलचस्पी है। साल2020 की मलयालम फिल्म ''शायलॉक''(Shylock) में अभिनय किया है । जिसमें मम्मूट्टी और मीना मुख्य भूमिका में थे।वह सार्वजनिक वक्ता हैं ।वक्तृत्व कला में भी रुचि रखती हैं। उनकी पेजेंट करियर देखें तो साल 2024 में 17 साल की उम्र में मिस टीन दिवा (Miss Teen Diva) का खिताब जीता था। साल 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल (Miss Teen International) में भारत का प्रतिनिधित्व किया और फर्स्ट रनर-अप रहीं थीं। वर्तमान साल 2026 में उसने मिस यूनिवर्स केरल (Miss Universe Kerala) का खिताब जीता, राज्य की सबसे युवा विजेता बनीं है। अब जाने उसकी खिताबी जीत का विवरण मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 फिनाले, तारीख 23 अगस्त 2026 (रविवार),स्थान जयपुर के ज़ी स्टूडियो,प्रतियोगी स्पर्धक देश भर की 52 फाइनलिस्ट। इस अवसर पर पिछली विजेता मींस मनिका विश्वकर्मा (Miss Universe India 2025) ने ताज पहनाया । इस स्पर्धा में टॉप 5 विजेता के नाम देखें तो विजेता में काज़िया लिज़ मेजो (केरल)। प्रथम रनर-अप के तौर पर वैष्णवी गणेश (तमिलनाडु) - मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 भी। जबकि द्वितीय रनर-अप के हिसाब से अनुश्री सातवलेकर (गुजरात)। तृतीय रनर-अप के मद्देनजर तेजस्विनी श्रीवास्तव (महाराष्ट्र) रही और आखिर में  चतुर्थ रनर-अप के तौर पर अनुभा वशिष्ठ चौधरी (उत्तराखंड) रही। इस रोचक स्पर्धा की जजिंग पैनल में सुष्मिता सेन (भारत की पहली मिस यूनिवर्स)।
उर्वशी रौतेला (पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया)। सेलिना जेटली (पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स)। रिया सिंघा (मिस यूनिवर्स इंडिया 2024) और प्रज्ञा कपूर (पर्यावरणविद् और फिल्म निर्माता) रही थी। दौरान विजेता का अगला लक्ष्य देखें तो काज़िया अब नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका सपना है कि वह भारत के लिए मिस यूनिवर्स का ताज जीतें और पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करें।(Photos Courtesy Social media and AI)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Fox Filmi News• Digital World• #MissUniverseIndia2026 #KaziahLizMejo #Kerala #MissUniverse #IndiaAtMissUniverse #BeautyPageant #Jaipur #SushmitaSen #75thMissUniverse #PuertoRico #IndianWomen #KeralaPride #MissUniverseIndia #WomenEmpowerment #PageantQueen

Comments

Popular posts from this blog

*भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की,पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये की कमाई की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*बोलीवुड फिल्म'काला हिरण' के मेकर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट के टीज़र हटाने के आदेश के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई,पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई