*पैन इंडिया सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का सबसे खूंखार अवतार:'ओरिजिनल मॉन्स्टर' का धमाकेदार पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज*/ रिपोर्ट अनिल जैन

*पैन इंडिया सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का सबसे खूंखार अवतार:'ओरिजिनल मॉन्स्टर' का धमाकेदार पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज*/ रिपोर्ट अनिल जैन



(मुंबई/ रिपोर्ट अनिल जैन)सैंडलवुड (कन्नड फिल्म उद्योग) के किंग और पैन इंडिया सुपरस्टार डॉ.शिवराज कुमार अपने अब तक के सबसे रौद्र,डार्क और विस्फोटक अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म निर्देशक आर.चंद्रू ने अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ''ओरिजिनल मॉन्स्टर''(ओएम) का जबरदस्त पोस्टर और मोशन पोस्टर लॉन्च कर दिया है। जिसने सोशल मीडिया और फिल्म जगत में हलचल मचा दी है।
पहली झलक में ही खून,तबाही और अफरा-तफरी के बीच एक राक्षस। पोस्टर में डॉ.शिवराज कुमार अपने पहले कभी न देखे गए रूप में सामने आए हैं। उनकी आंखों में बिजली,चेहरे पर रौद्र भाव और फ्रेम पर ऐसी पकड़ कि मानो वे किसी भी पल सारी तबाही मचाने को तैयार हों। तीव्रता,रफनेस और विशाल स्क्रीन प्रेजेंस के साथ यह पोस्टर एक डार्क,क्रूर और एक्शन से भरपूर सिनेमाई दुनिया की झलक देता है।

फिल्म का शीर्षक ''ओरिजिनल मॉन्स्टर''ही इशारा करता है कि यह कोई साधारण फिल्म नहीं बल्कि एक जबरदस्त सिनेमाई महाकाव्य है। जो जीवन से भी बड़ा अनुभव देने का वादा करता है। इसी दौरान निर्देशक आर. चंद्रू ने क्या कहा? वह देखें तो फिल्म के निर्देशक आर. चंद्रू ने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि'‘ओरिजिनल मॉन्स्टर'’ एक ऐसी फिल्म है। जिसे खास रॉनेस,बड़े स्केल और गहरी इंटेंसिटी के साथ सोचा गया है। जब हमने इस किरदार पर चर्चा शुरू की। तभी हमें पता था कि इसके लिए ऐसी शख्सियत चाहिए जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस दमदार हो, जिसमें पावर हो और जो इस किरदार की कई परतों को पर्दे पर उतार सके। डॉ. शिवराज कुमार इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट थे। यह हमारे लिए सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि एक पूरी दुनिया है। जिसे हम बेहद जुनून के साथ बना रहे हैं। डॉ. शिवराज कुमार का बयान देखें तो उन्होंने कहा कि यह मेरा सबसे अलग अवतार है। सुपरस्टार डॉ. शिवराज कुमार ने अपने इस नए किरदार को लेकर उत्साह जताया।





जिस पल आर. चंद्रू ने मुझे ‘'ओरिजिनल मॉन्स्टर’' की कहानी सुनाई,उसी वक्त मुझे इस किरदार की एनर्जी और इसकी खासियत महसूस हो गई थी। यह इंटेंस है।  पावरफुल है और दर्शकों ने मुझे पहले जो करते देखा है। उससे काफी अलग है। हर फिल्म एक अभिनेता को कुछ नया एक्सप्लोर करने का मौका देती है और '‘ओएम'’ मेरे लिए एक बेहद रोमांचक सफर रहा है। मैं इस किरदार को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं। इसी दौरान निर्माता आनंद पंडित ने भी जताया भरोसा। फिल्म के प्रस्तोता और मशहूर निर्माता श्री आनंद पंडित ने कहा कि"ओरिजिनल मॉन्स्टर'’एक ऐसी फिल्म है। जिसे जबरदस्त महत्वाकांक्षा और विजन के साथ बनाया जा रहा है। डॉ. शिवराज कुमार एक आइकॉनिक सुपरस्टार हैं। जिनकी फैन फॉलोइंग अविश्वसनीय है। आर.चंद्रू के पास इस फिल्म के लिए एक मजबूत विजन है। हमें पूरा विश्वास है कि ‘'ओएम'’अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों से जुड़ने में कामयाब होगी। 


फिल्म के बारे में खास बातें देखें तो विवरण जानकारी के मुताबिक फिल्म का नाम ओरिजिनल मॉन्स्टर (ओएम),निर्देशक आर. चंद्रू,मुख्य अभिनेता डॉ. शिवराज कुमार,निर्माता यमुना चंद्रू,प्रस्तुतकर्ता आनंद पंडित,निर्माण कंपनी आरसी स्टूडियोज,शैली डार्क, एक्शन, थ्रिलर,रिलीज जल्द ही (घोषणा शेष)।
रिलीज होते ही पोस्टर और मोशन पोस्टर ने मचाई धूम। जारी किए गए मोशन पोस्टर में डॉ.शिवराज कुमार के खूंखार अंदाज ने दर्शकों को हैरान कर दिया। उनकी आंखों से गुस्सा टपकता है। शरीर पर खून के निशान हैं और पृष्ठभूमि में तबाही का मंजर है। यह पहली झलक देखते ही फैंस में बेचैनी बढ़ गई है कि आखिर इस ''ओरिजिनल मॉन्स्टर'' का असली कहर क्या होगा? मोशन पोस्टर का लिंक भी आ गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर देखने के लिए यहां क्लिक करें:
🔗 https://youtu.be/bfrZLRxsink?si=RddNQGWXwdEXJ4-B

अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। पोस्टर और मोशन पोस्टर ने माहौल सेट कर दिया है। अब आधिकारिक तौर पर एक नए मॉन्स्टर के आने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।



 फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि डॉ. शिवराज कुमार का यह सबसे विस्फोटक अवतार बड़े पर्दे पर कैसा धमाका करेगा। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट और अन्य कलाकारों की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। फिल्म कन्नड़ सहित कई भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।(Photos Courtesy Social media and AI)

ब्यूरो रिपोर्ट अनिल जैन √• Filmi Fox News•Digital World•#OriginalMonster #OM #DrShivarajkumar #PanIndiaStar #KannadaCinema #RCStudios #AnandPandit #ActionThriller #NewPoster #MotionPoster

Comments

Popular posts from this blog

*भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की,पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये की कमाई की*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*यश की 'टॉक्सिक' ने आलोचनाओं के बीच 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*बोलीवुड फिल्म'काला हिरण' के मेकर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट के टीज़र हटाने के आदेश के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई