Posts

*फिल्म 'रामायणम् 'ट्रेलर रिलीज़:रणबीर कपूर के राम और यश के रावण की ताकत का मुकाबला,भगवान विष्णु की भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*फिल्म 'रामायणम् 'ट्रेलर रिलीज़:रणबीर कपूर के राम और यश के रावण की ताकत का मुकाबला,भगवान विष्णु की भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी महाकाव्य फिल्म ''रामायणम्'' का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4:15 बजे) पर रिलीज़ हो गया है। 4 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया दी है लेकिन इसके भव्य दृश्यों, प्रभावशाली कलाकारों और अत्याधुनिक VFX ने सभी का ध्यान खींचा है। ट्रेलर में रणबीर कपूर (Lord Ram), यश (Ravana) और साईं पल्लवी (Sita) के अलावा कई अन्य प्रमुख कलाकारों की झलक दिखी है। सोशल मीडिया पर फिल्म में भगवान विष्णु की भूमिका कौन निभा रहा है?इसको लेकर कई तरह की थ्योरीज़ चल रही हैं और दर्शक इस रहस्य को जानने के लिए उत्सुक हैं। ट्रेलर की वैश्विक रणनीति और रिलीज़ टाइमिंग को सटीक तरीके प्रयोग में लाया गया था। ट्रेलर मूल रूप से 24 जुलाई को रिलीज़ होना था लेकिन इसे टालकर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त पर जारी किया गया। इस टाइमिंग के पीछे धार्मिक प्रतीकवाद के स...

*नोलन की महाकाव्य फिल्म 'द ओडिसी': सिनेमा के इतिहास को बदलती एक दृश्यात्मक पौराणिक गाथा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*नोलन की महाकाव्य फिल्म 'द ओडिसी': सिनेमा के इतिहास को बदलती एक दृश्यात्मक पौराणिक गाथा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)रॉटेन टोमैटोज़ पर 96% की रेटिंग,पूर्ण रूप से आईमैक्स में चित्रित,मैट डेमन की अगुआई वाला स्टार-स्टडेड कलाकार यह 3 घंटे की यह फिल्म आधुनिक महाकाव्यों को किस प्रकार नई परिभाषा देती है। क्रिस्टोफर नोलन ने एक बार फिर सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया है। उनकी नवीनतम फिल्म''द ओडिसी''केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक वैश्विक सांस्कृतिक घटना बनकर उभरी है। प्राचीन यूनानी कवि होमर के इसी नाम के महाकाव्य पर आधारित यह भव्य फिल्म अपने अभूतपूर्व विस्तार, नवीन तकनीकी प्रयोगों और गहन मानवीय संवेदनाओं के कारण 21वीं सदी की ''ब्लॉकबस्टर'' फिल्मों की परिभाषा को पूरी तरह से बदल रही है। यह फिल्म 18 जुलाई 2026 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है और लंदन तथा मुंबई में हुए शुरुआती प्रीमियर के बाद इसकी समीक्षाएँ अब तक की सबसे शानदार रही हैं। कहानी का सार जाने तो फिल्म तीन हजार साल पुरानी''घर वापसी''की यात्रा...

*नोलन की महाकाव्य फिल्म 'द ओडिसी': सिनेमा के इतिहास को बदलती एक दृश्यात्मक पौराणिक गाथा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*नोलन की महाकाव्य फिल्म 'द ओडिसी': सिनेमा के इतिहास को बदलती एक दृश्यात्मक पौराणिक गाथा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)रॉटेन टोमैटोज़ पर 96% की रेटिंग,पूर्ण रूप से आईमैक्स में चित्रित,मैट डेमन की अगुआई वाला स्टार-स्टडेड कलाकार यह 3 घंटे की यह फिल्म आधुनिक महाकाव्यों को किस प्रकार नई परिभाषा देती है। क्रिस्टोफर नोलन ने एक बार फिर सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया है। उनकी नवीनतम फिल्म''द ओडिसी''केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक वैश्विक सांस्कृतिक घटना बनकर उभरी है। प्राचीन यूनानी कवि होमर के इसी नाम के महाकाव्य पर आधारित यह भव्य फिल्म,अपने अभूतपूर्व विस्तार, नवीन तकनीकी प्रयोगों और गहन मानवीय संवेदनाओं के कारण 21वीं सदी की''ब्लॉकबस्टर''फिल्मों की परिभाषा को पूरी तरह से बदल रही है। यह फिल्म 18 जुलाई 2026 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है और लंदन तथा मुंबई में हुए शुरुआती प्रीमियर के बाद इसकी समीक्षाएँ अब तक की सबसे शानदार रही हैं। कहानी का सार जाने तो फिल्म तीन हजार साल पुरानी''घर वापसी''की यात्रा पर आ...

*दक्षिण भारत की कोकिला एस.जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन,सादगी और सुरों की विरासत छोड़ गईं ‘गीत कोकिला’*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*दक्षिण भारत की कोकिला एस.जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन,सादगी और सुरों की विरासत छोड़ गईं ‘गीत कोकिला’*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)भारतीय सिनेमा की सर्वकालिक महान पार्श्व गायिकाओं में से एक '‘दक्षिण भारत की कोकिला’'एस.जानकी (S. Janaki) का  मैसूरु में निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। छह दशकों से अधिक के अपने शानदार करियर में उन्होंने 17 से अधिक भाषाओं में लगभग 48,000 गीतों को अपनी आवाज़ दी। जो एक विश्व रिकॉर्ड के समान है। उनकी गायकी की सबसे बड़ी विशेषता थी भाषा और भावनाओं पर अद्भुत पकड़,जिसके कारण वे तमिल, तेलुगु,कन्नड़, मलयालम,हिंदी,उड़िया और बंगाली जैसी विविध भाषाओं में समान रूप से लोकप्रिय हुईं। चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों और 33 राज्य फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित जानकी महज एक गायिका नहीं बल्कि एक संस्था थीं। राजनेताओं और फिल्म जगत की ओर से आ रही श्रद्धांजलियां उनके उस गहन प्रभाव का प्रमाण हैं। जो पीढ़ियों तक संगीत प्रेमियों के दिलों में रहेगा।'‘सुर साम्राज्ञी'’की वित्तीय उपलब्धियां और सादगी को लेकर...

*बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस बादशाह:"धमाल 4" ने चौथे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस बादशाह:"धमाल 4" ने चौथे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई) बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक"धमाल"का चौथा संस्करण बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रहा है। अजय देवगन,रितेश देशमुख और माधुरी दीक्षित की इस हास्य फिल्म ने अपनी रिलीज के मात्र चौथे दिन ही वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि फिल्म को इस साल की सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली कॉमेडी फिल्मों में शामिल करती है। चौथे दिन की कमाई और आंकड़ों का विश्लेषण के अनुसार फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को भारत में 8.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही चार दिनों में भारत का कुल नेट कलेक्शन 73.35 करोड़ रुपये हो गया। जबकि भारत का ग्रॉस कलेक्शन 87.85 करोड़ रुपये और वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 102.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 10,598 स्क्रीन्स पर यह कमाई हासिल की। शानदार ओपनिंग वीकेंड के मद्देनजर"धमाल 4"ने अपने ओपन...

*जापान में ‘धुरंधर’ की धीमी शुरुआत, लेकिन भारत में फुटफॉल बनाम कमाई का अनोखा गणित: प्रीमियम टिकटों ने तोड़े रिकॉर्ड, दर्शक संख्या में पिछड़ी फिल्म*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*जापान में ‘धुरंधर’ की धीमी शुरुआत, लेकिन भारत में फुटफॉल बनाम कमाई का अनोखा गणित: प्रीमियम टिकटों ने तोड़े रिकॉर्ड, दर्शक संख्या में पिछड़ी फिल्म*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म‘'धुरंधर:द रिवेंज'’के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने दो बिल्कुल विपरीत तस्वीरें पेश की हैं। एक ओर जहां फिल्म को जापानी बाजार में निराशाजनक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। वहीं भारत में इसकी ऐतिहासिक कमाई और वास्तविक दर्शक संख्या (फुटफॉल) के बीच के अंतर ने उद्योग जगत को एक नई बहस में डाल दिया है। इस फिल्म का जापान में ठंडा स्वागत हुआ। फिल्म की जापान में शुरुआत उम्मीद से कहीं कमजोर रही। यह अपने पहले दिन शीर्ष 25 फिल्मों की रैंकिंग में भी जगह बनाने में विफल रही हालांकि शुरुआती रुझानों में 449 दर्शकों की उपस्थिति से कुछ उम्मीद जगी थी लेकिन दिन बढ़ने के साथ कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। यह फिल्म जापान में पहले दिन दर्शक संख्या के मामले में शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों की सूची में भी प्रवेश नहीं कर पाई।  एक तुलनात्मक संदर्भ में सलमान खान की ‘'टाइगर 3'’ को पीछ...

*12 जून को सिनेमाघरों में सिर्फ बॉलीवुड ही नही बल्कि टॉलीवुड,मॉलिवुड,पॉलीवुड और हॉलीवुड की भी कई शानदार फिल्में और दिलचस्प कॉन्टेंट रिलीज हो रहे हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

Image
*12 जून को सिनेमाघरों में सिर्फ बॉलीवुड ही नही बल्कि टॉलीवुड,मॉलिवुड,पॉलीवुड और हॉलीवुड की भी कई शानदार फिल्में और दिलचस्प कॉन्टेंट रिलीज हो रहे हैं*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  इस 12 जून को  बोलीवुड रिलीज होंगी 6 फिल्में। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक कई मूवीज रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जिसके तहत  ~"फ्राइडे" थिएटर रिलीज (Friday Theatre Release) हर सप्ताह में शुक्रवार को कई नई मूवीज सिनेमाघरों में दस्तक देती है। इस वीक में आने वाले फ्राइडे यानी 12 जून को एक या दो नहीं बल्कि छह मूवीज बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इन मूवीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस तरह से अलग-अलग जॉनर की मूवीज को एंजॉय करने का पूरा मौका है। सिनेमा लवर्स के लिए ये वीकेंड काफी मजेदार होने वाला है।  ~फिल्म "गवर्नर" (Governor) बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ''गवर्नर'' 12 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से देश 1991 में आर्थिक संकट से गुजरा और फिर कैसे संभाला गया। फिल्म का बज भी जबरदस्त बज ...

*तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक भारतीराजा का 85 वर्ष की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक भारतीराजा का 85 वर्ष की उम्र में निधन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक भारतीराजा का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । वे पिछले काफी समय से सांस की तकलीफ और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दु:खद खबर का संक्षिप्त विवरण देखें तो दिग्गज निर्देशक भारतीराजा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण चेन्नई में उनका निधन हो गया। उनका सिनेमा में योगदान देखें तो तमिल सिनेमा में उन्हें 'निर्देशक इमयम' (निर्देशन का स्तंभ) कहा जाता है। उन्होंने फिल्मों में शहरी कहानियों के दौर को बदलकर ग्रामीण परिवेश,मिट्टी और आम लोगों की भावनाओं को बड़े पर्दे पर जीवंत किया। पिछले वर्ष (मार्च 2025) में उनके बेटे और अभिनेता- निर्देशक मनोज भारतीराजा का मात्र 48 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया था। जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा था। उनके निधन पर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत ...

*करिश्मा कपूर की फिल्म 'ब्राउन' का प्रीमियर ZEE5 पर होने जा रहा है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

Image
*करिश्मा कपूर की फिल्म 'ब्राउन' का प्रीमियर ZEE5 पर होने जा रहा है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)करिश्मा कपूर की आगामी वेब सीरीज़ ''ब्राउन''ज़ी5 पर रिलीज़ होगी। जिससे उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। टीज़र में करिश्मा को "रीटा ब्राउन"के रूप में दिखाया गया है। जो कोलकाता में गंभीर अपराधों की जांच करने वाली एक पुलिस अधिकारी हैं और साथ ही व्यक्तिगत संघर्षों का भी सामना कर रही हैं। अभिनय देव द्वारा निर्देशित यह सीरीज़ एक दमदार मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का अनुभव देने का वादा करती है। जिसमें करिश्मा के अभिनय का एक नया पहलू देखने को मिलेगा। दौरान करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा के वेब शो ‘ब्राउन’ के लिए तारीफ़ की है। करिश्मा कपूर की आने वाली ZEE5 वेब सीरीज़ “ब्राउन”का पहला टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीज़र के लाइव होने के कुछ ही समय बाद करीना कपूर खान ने इसे इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया और लिखा, “OG (❤️ 🔥) को देखने का इंतज़ार है।”सीरीज का शीर्षक "ब्राउन"  हैं । इसमें मुख्य भूमिका में करिश्मा कपूर "रीटा ब्राउन"के रूप में दिखाई देंग...

*पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर का मुंबई में निधन,857 हिंदी गानों से बनाई थी अमिट पहचान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

Image
*पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर का मुंबई में निधन,857 हिंदी गानों से बनाई थी अमिट पहचान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)सुर कोकिला और पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन की इस दु:खद व महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। फिल्म "ब्रह्मचारी" के "आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे की..." गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल में मुंबई में निधन हुआ। बोलीवुड की दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म "ब्रह्मचारी" के''आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे''और दूसरे गानों''न न करते प्यार तुम्हीं से''और''तुमने पुकारा और हम चले आए''जैसे कई यादगार हिंदी गाने गाए थे। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें सरकार ने "पद्म भूषण" से सम्मानित किया गया था। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण हुआ उनका निधन। बॉलीवुड की दिग्गज पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर का संगीत जगत में योगदान अतुलनीय रहा है। हाल ही में 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो ...

*सलमान-लॉरेंस विवाद और 1998 के शिकार कांड पर बनी फिल्म- काला हिरण-का पोस्टर आउट,इस दिन आएगा टीज़र*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

Image
*सलमान-लॉरेंस विवाद और 1998 के शिकार कांड पर बनी फिल्म- काला हिरण-का पोस्टर आउट,इस दिन आएगा टीज़र*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रहा हाई-प्रोफाइल विवाद पिछले काफी समय से देश-दुनिया की सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस रीयल-लाइफ क्राइम ड्रामा और इसकी मुख्य जड़ यानी साल 1998 के बहुचर्चित ''काले हिरण शिकार मामले'' को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने इस बेहद संवेदनशील और रोमांचक विषय पर आधारित अपनी आगामी फिल्म "काला हिरण"  का पहला आधिकारिक पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है और सिनेमाप्रेमियों के बीच इसे लेकर उत्सुकता चरम पर है। 20 जून को रिलीज होगा फिल्म का पहला लुक और टीज़र । फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि ''काला हिरण'' का पहला लुक और आधिकारिक टीज़र आगामी 20 जून को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। इस टीज़र में दर्शकों को उस घटना की पहली झलक मिलेगी।  जिसने पिछले 28 सालों से...

*फिल्म Drishyam 3 (दृश्यम 3) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे दिन ₹11.05 करोड़, दो दिनों में भारत नेट ₹26.90 करोड़, वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹76.18 करोड़, शनिवार को ₹100 करोड़ पार करने की संभावना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*फिल्म Drishyam 3 (दृश्यम 3) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे दिन ₹11.05 करोड़, दो दिनों में भारत नेट ₹26.90 करोड़, वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹76.18 करोड़, शनिवार को ₹100 करोड़ पार करने की संभावना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) अभिनेता मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म "दृश्यम 3" (Drishyam 3) 21 मई 2026 को रिलीज हुई है और इसके दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधिकारिक आंकड़े आ चुके हैं। जबकि तीसरे दिन 23 मई शनिवार के अंतिम आंकड़े अभी प्रक्रिया में हैं। दो दिनों के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  देखें तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (2 दिन की कुल कमाई) । दूसरे दिन की भारत में नेट कमाई (Day 2 Nett India): फिल्म ने अपने दूसरे दिन (शुक्रवार) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹11.05 करोड़ का कलेक्शन किया। दो दिनों का कुल भारत कलेक्शन (2-Day Total India Nett): पहले दिन की ₹15.85 करोड़ की ओपनिंग को मिलाकर फिल्म का दो दिनों का भारतीय नेट कलेक्शन ₹26.90 करोड़ हो गया है। वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹31.18 करोड़ तक पहुंच गया है। दो दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन (2-Day Total Worldwide Gross): विदेशी बाजार...

*बॉलीवुड का इनविज़िबल मैन: कैसे एक गुजराती किलर ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया और 12 साल तक सबको बेवकूफ बनाया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*बॉलीवुड का इनविज़िबल मैन: कैसे एक गुजराती किलर ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया और 12 साल तक सबको बेवकूफ बनाया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) मर्डर केस में 12 साल से फरार उम्रकैद का कैदी निकला फिल्म ऐक्टर गुजरात से हुआ गिरफ्तार। गुजरात पुलिस ने 2005 के मर्डर केस में हेमंत मोदी उर्फ वैष्णव को गिरफ्तार किया है। हेमंत, 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और 'जयेशभाई ज़ोरदार' जैसी फिल्मों में काम कर चुका है। उसे साल 2008 में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी और साल 2014 में 30-दिन की पैरोल मिली थी हालांकि वह पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद जेल वापस नहीं लौटा। दरअसल गुजराती वैष्णव समाज का हेमंत नगिनदास पुरुषोत्तमदास मोदी कौन है? गुजरात का एक सजायाफ्ता कातिल, जो 12 साल तक "मेट्रो इन दीनो" और "जयेशभाई जोरदार"  जैसी फिल्मों में एक्टिंग करते हुए छिपा रहा पर सिर्फ एक टिप-ऑफ के बाद पकड़ा गया। गुजरात का एक सजायाफ्ता कातिल 12 साल तक भागता रहा,परछाई में नहीं बना बल्कि फिल्म की लाईमलाइट में खड़ा रहा। एक नकली नाम से एक्टिंग करते हुए हेमंत मोदी ने अमिताभ बच्चन,आमिर खा...